TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Haryana Election 2024 : बीजेपी को तगड़ा झटका, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन

Haryana Election 2024 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Rajnish Verma
Published on: 19 Sep 2024 11:34 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2024 11:47 AM GMT)
Haryana Election 2024 : बीजेपी को तगड़ा झटका, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
X

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनडीए सरकार में मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे रमित खट्टर ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने रमित को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। यह जानकारी हरियाणा यूथ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी और एक पोस्ट में लिखा, मनोहर लाल खट्टर जी के भतीजे रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

चुनाव में दिखेगा असर

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सत्ता वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं, रमित के कांग्रेस में शामिल होने से राज्य में सियासी हलचल और बढ़ गई है, इसे बीजेपी के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव में इसका बड़ा असर भी देखने को मिल सकता है।

सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है, वह बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होना था, इसे लेकर बातचीत भी हुई, लेकिन सीटों पर सहमित नहीं बन पाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने सभी चुनाव पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में अपनी जमीन तलाश रही है। ऐसे में चुनाव की डगर सभी दलों के लिए इतना आसान नहीं है।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को मदतान होना है, जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story