Haryana Election: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रूपए, कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र

Haryana Election: चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र। जानिए क्या किये वादे।

Sonali kesarwani
Published on: 18 Sep 2024 9:16 AM GMT (Updated on: 18 Sep 2024 9:35 AM GMT)
Haryana Election: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रूपए, कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र
X

Haryana Election: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र। कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों से 7 गारंटी का वादा किया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा, 'हरियाणा में कांग्रेस सरकार 18 साल से ऊपर की हर महिला को सशक्त बनाने के लिए 2000 रुपये प्रति माह देगी। हम सभी महिलाओं को 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर देंगे। हम बुजुर्गों को 6,000 रुपये पेंशन देंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। राज्य में 2 लाख खाली सरकारी नौकरियों को भरा जाएगा। कांग्रेस हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी। चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। इसके साथ 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।"

AICC मुख्यालय में जारी हुआ गारंटी पत्र

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र के रूप में गारंटी पत्र जारी किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस गारंटी पत्र मे कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों के लिए 7 वादे किये हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसके लिए तैयारियाँ पूरी हो गई है। सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सभी पार्टियों के बड़े नेता लगातार हरियाणा दौरा कर रहे है। इसी बीच आज चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी वादा जनता के सामने पेश कर दिया है। जिसमें उन्होंने कुल सात वादे पूरे करने का संकल्प लिया है। इस गारंटी पत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने सातों वादों के साथ लिखा, "हरियाणा के लिए कांग्रेस पार्टी के 7 वादे, पक्के इरादे! हरियाणा के हर तबके के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।"

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story