×

Haryana News: यूवती कभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी, अब सूटकेश में मिला शव

Haryana News: हिमानी नरवाल कांग्रेस की क्षेत्रीय स्तर पर एक जानी मानी युवा नेता थीं। हिमानी नरवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में भी शामिल हुई थी।

Sakshi Singh
Published on: 1 March 2025 9:17 PM IST (Updated on: 1 March 2025 10:32 PM IST)
Haryana Rohtak Murder Case
X

रोहतक मर्डर केस

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सांपला इलाके में एक सूटकेस में एक यूवती का शव मिला। शनिवार को उस युवती के शव का पहचान हो गया है। यूवती की पहचान कांग्रेस की सक्रिय कार्यकता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है।

हिमानी नरवाल कांग्रेस की क्षेत्रीय स्तर पर एक जानी मानी युवा नेता थीं। वह पार्टी के कई बड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। साथ ही वह कई आयोजनों में भी नजर आती थीं। सूत्रों की मानें तो हिमानी कांग्रेस के प्रचार अभियान में खूब सक्रिय रहा करती थीं। यही नहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान हिमानी मुंबई में प्रचार के लिए भी गई थीं।

बताया जा रहा है कि नरवाल रोहतक के विजय नगर में किराए के मकान में रहती थी। बताया ये भी जा रहा है कि उनके पिता की कई साल ही मौत हो चुकी है। वहीं उनकी मां दिल्ली में रहती है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिमानी के मौत का लगाने की प्रयास कर रही है। कि उसके हत्या के पीछे की वजह क्या है। इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह एक सोची समझी हत्या का मामला लग रहा है।

हिमानी नरवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में भी शामिल हुई थी। हिमानी के मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके मौत के पीछ कई वजह को लेकर आशंका जताई जा रही है। उसमें से एक वजी ये भी बताई जा रही है कि क्या कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी नजदीकी को देखते हुए हत्या की साजिश की गई है। हालांकि असली वजह क्या है यह जानने में पुलिस लगी हुई है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story