×

खतरनाक हत्यारा सुखविंदर: जिसकी हैवानियत से दहले लोग, रखा गया 1 लाख का इनाम

रोहतक मर्डर केस का मुख्य आरोपी सुखविंदर मौके से फरार चल रहा है। इस आरोपी को ढूंढने के लिए पांच राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। इस आरोपी की जानकारी देने वाले को हरियाणा पुलिस एक लाख रुपए देने का ऐलान की है।

Chitra Singh
Published on: 13 Feb 2021 10:35 AM GMT
खतरनाक हत्यारा सुखविंदर: जिसकी हैवानियत से दहले लोग, रखा गया 1 लाख का इनाम
X
खतरनाक हत्यारा सुखविंदर: जिसकी हैवानियत से दहले लोग, रखा गया 1 लाख का इनाम

रोहतक: कुश्ती कोच मनोज मलिक समेत चार लोगों की हत्या के करने वाले सुखविंदर सिंह को राज्य का मोस्ट वॉन्टेड करार दे दिया गया है। वहीं इस आरोपी पर प्रशासन ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

सुखविंदर को पकड़ने के लिए 5 राज्यों की पुलिस जुटी

बता दें कि रोहतक मर्डर केस का मुख्य आरोपी सुखविंदर मौके से फरार चल रहा है। इस आरोपी को ढूंढने के लिए पांच राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। इस आरोपी की जानकारी देने वाले को हरियाणा पुलिस एक लाख रुपए देने का ऐलान की है।

महिला पहलवानों ने की थी सुखविंदर की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस सुखविंदर को पकड़ने के लिए दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से मदद मांगी है। इस मसले पर हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने कहा है, “आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा।” वहीं, एसपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनोज ने कुछ महिला पहलवानों की शिकायत के बाद सुखविंदर की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, जिसके कारण सुखविंदर और उसमें दुश्मनी हो गई थी।”

SUKHVINDAR SINGH

अखाड़ें में चली गोलियां

आपको बता दें कि हरियाणा के रोहतक में एक अखाड़ें में कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन घायलों में एक बच्चा भी शामिल था।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

इस घटना पर मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि इस गोलीबारी में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, कुश्ती कोच सतीश कुमार, मनोज मलिक, उनकी पत्नी, प्रदीप मलिक और एक पहलवान पूजा इस घटना के शिकार हुए थे। इस भयनाक घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के चंगुल में नहीं आ पाया, जिसके लिए हरियाणा पुलिस चार राज्यों की पुलिस से मदद मांगी है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story