×

मां-बाप बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी जाते थे, नाबालिग बेटा सगी बहन का करता था रेप

शुक्रवार को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर पैरेंट्स उसे हॉस्पिटल डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती है।

Aditya Mishra
Published on: 27 Feb 2021 8:17 AM GMT
मां-बाप बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी जाते थे, नाबालिग बेटा सगी बहन का करता था रेप
X
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदी सिनेमा के दो बड़े निर्माताओं ने इस बारे में अपनी रिसर्च टीम को उन्नाव भेजकर मामले की जानकारी जुटाने के लिए भेजा है।

यमुनानगर: हरियाणा में एक नाबालिग भाई द्वारा अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पैरेंट्स को इस बात की जानकारी तब हुई जब वे लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

लड़की की आंखों में पीलापन और पांव में सूजन आ गई थीं। डॉक्टरों ने चेक-अप के बाद लड़की के गर्भवती( माह माह का गर्भ) होने के बारें में उसके परिजनों को जानकारी दी।

उसके बाद लड़के की करतूत के बारें में मां-बाप को पता चला। अस्पताल के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए। इस मामले की जांच चल रही है।

Alert पर सभी राज्यः केंद्र ने जारी कर दिए आदेश, 31 मार्च तक होगा ऐसा

Rape मां-बाप बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी जाते थे, नाबालिग बेटा सगी बहन का करता था रेप(फोटो:सोशल मीडिया)

बहन के विरोध करने पर भाई देता था धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला वाकया यमुनानगर जिले का है। किशोरी के माता-पिता उसे घर पर छोड़कर ड्यूटी पर चले जाते थे।

पैरेंट्स की अनुपस्थिति में उनका बेटा और मानसिक रूप से बीमार बेटी ही केवल घर पर रहते थे। शुक्रवार को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर पैरेंट्स उसे हॉस्पिटल डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए।

किशोरी का चेक –अप करने के बाद डॉक्टरों ने पैरेंट्स को बताया कि उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती है। ये बात सुनते ही मां-बाप के होश उड़ गये।

जिंदा जले दो लोग: राजस्थान में ट्रक-टैंकर में भिड़ंत, लगी भीषण आग

rape with girl students मां-बाप बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी जाते थे, नाबालिग बेटा सगी बहन का करता था रेप(फोटो:सोशल मीडिया)

लडकी ने बताई आपबीती

उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि जब वे ड्यूटी पर चले जाते थे तो भाई उसके साथ गंदी हरकतें किया करता था।

लड़की ने कई बार भाई की गंदी हरकतों का विरोध किया लेकिन वह हर बार उसे धमकी देकर चुप करा देता था। काफी समय से ऐसा चल रहा था।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

होगी मूसलाधार बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story