×

हरियाणा रोड़वेज का दो दिवसीय चक्का जाम,असर दिखेगा यूपी में भी

Anoop Ojha
Published on: 15 Oct 2018 5:49 AM GMT
हरियाणा रोड़वेज का दो दिवसीय चक्का जाम,असर दिखेगा यूपी में भी
X

लखनऊ :हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण 16-17 अक्टूबर को रोडवेज का चक्का जाम होने जा रहा है। सोमवार रात 12 बजे के बाद दस राज्यों में रोडवेज की लगभग 4100 बसों के पहिये थम जाएंगे। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व चंडीगढ़ के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। हरियाणा में परिवहन व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने की संभावना है। हरियाणा रोडवेज प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है।इस हड़ताल से प्रतिदिन लगभग साढ़े तेरह लाख यात्री प्रभावित होंगे।रोडवेज कर्मचारी तो पहले ही किलोमीटर स्कीम के तहत 700 बसें चलाने को लेकर आंदोलनरत हैं, सरकार के तेवर भी बिल्कुल नरम नहीं पड़़े।

यह भी पढ़ें .....Good News: यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनने का शानदार मौका, इंटरव्यू से होगा चयन

यूपी में हरियाणा राज्य की सीमा से सटे जिलों में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा। प्रतिदिन कई हजार मुसाफिर इन बसों के जरिए यात्रा कर हरियाणा के विभिन्न स्थानों तक पहुंचते है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story