Haryana Result: पहली बार हरियाणा को मिली 13 महिला विधायक, जानें 2019 में कितनी थी

Haryana Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। इस चुनाव में फिर एक बार बीजेपी की सरकार बनी है।

Sonali kesarwani
Published on: 9 Oct 2024 3:03 AM GMT (Updated on: 9 Oct 2024 3:15 AM GMT)
Haryana Result
X

Haryana Result

Haryana Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम कल यानी 8 अक्टूबर को घोषित हो गया। इस चुनाव में परिणाम चाहे जिसके पक्ष में रहा हो लेकिन अब चीज जो 2019 के मुकाबले अच्छी रही है वो है राज्य में महिला विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी। इस चुनाव में 13 महिलाएं जीतकर इस बार विधायक बनने जा रही हैं। जबकि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में आठ महिलाये ही विधायक बनी थी। 5 अक्टूबर को हुए चुनावों में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा की पांच महिला उम्मीदवार और कांग्रेस की सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

कौन किस सीट पर जीता

हरियाणा में इस बार 13 महिलाएं जीतकर विधायक बनने जा रही है। जिसमें कालका सीट से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने जीत दर्ज की है। बाकी की बात करें तो राई विधानसभा सीट से कृष्णा गहलावत ने चुनाव जीता। तोशाम सीट से भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है। अटेली सीट से केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह रान ने चुनाव जीता है।

विनेश फोगाट सहित इन महिलाओं ने भी जीता चुनाव

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट जीती। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों में पहलवान विनेश फोगट ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता, जबकि पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट पर अपनी पकड़ बरकरार रखी। शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट जीती, जबकि शकुंतला खटक ने कलानौर सीट जीती। पूजा ने मुलाना विधानसभा क्षेत्र जीता, जबकि रेणु बाला ने सढौरा सीट जीती। कांग्रेस उम्मीदवार मनु चौधरी ने नांगल चौधरी सीट से चुनाव जीता है।

आपको बता दें कि हरियाणा में लगातार बीजेपी ने तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। एक बार फिर कांग्रेस को हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार बीजेपी ने हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें अपने नाम की है। जबकि 37 सीटें कांग्रेस के खाते में गई है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story