×

18 साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटी महिला, सिर्फ किया था ये गुनाह

औरंगाबाद पुलिस ने पाकिस्तान को सूचना भेजी कि बेगम के नाम पर औरंगाबाद में सिटी चौक थानान्तर्गत एक घर रजिस्टर्ड है।

suman
Published on: 27 Jan 2021 5:49 AM GMT
18 साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटी महिला, सिर्फ किया था ये गुनाह
X
भारत लौटने के बाद महिला ने कहा- स्वर्ग में आ गई, 18 साल से थी पाकिस्तान में कैद, जानें क्यों

औरंगबाद हसीना बेगम नाम की महिला 18 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहने के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली 65 साल की महिला आखिरकार मंगलवार को अपने घर लौट आई। महिला 2002 में अपने पति के रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी, लेकिन उनका पासपोर्ट खो जाने के बाद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में डाल दिया।

पासपोर्ट खोने के कारण जेल में बंद थी

औरंगाबाद पुलिस ने इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद वह मंगलवार को भारत लौट आईं। यहां लौटने पर उनके रिश्तेदारों और औरंगाबाद पुलिस अधिकारियों ने हसीना बेगम का स्वागत किया।

यह पढ़ें...गणतंत्र दिवस पर शिल्पा शेट्टी से हो गई बड़ी गलती, लोगों ने कर दिया ट्रोल

मैं स्वर्ग में हूं...

भारत आने पर बेगम ने कहा, 'मैं काफी मुश्किलों से गुजरी और अपने देश लौटने के बाद मुझे शांति का अहसास हो रहा है। मुझे लग रहा है जैसे मैं स्वर्ग में हूं। मुझे पाकिस्तान में जबरदस्ती कैद कर लिया गया था।' उन्होंने कहा, 'मैं रिपोर्ट दर्ज करने के लिए औरंगाबाद पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं।

जांच-पड़ताल के बाद वापसी

बेगम के एक रिश्तेदार ख्वाजा जैनुद्दीन चिश्ती ने औरंगाबाद पुलिस को भी उनको देश वापस लाने में मदद के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के सिटी चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राशिदपुर निवासी बेगम की शादी यूपी स्थित सहारनपुर निवासी दिलशाद अहमद से हुई।

यह पढ़ें...किसान हिंसा खुलासा: सामने आया टिकैत का ये वीडियो, देख सरकार भी हिल गईं

बेगम ने पाकिस्तान में अदालत से आग्रह किया कि वह निर्दोष है जिसके बाद अदालत ने मामले में जानकारी मांगी। औरंगाबाद पुलिस ने पाकिस्तान को सूचना भेजी कि बेगम के नाम पर औरंगाबाद में सिटी चौक थानान्तर्गत एक घर रजिस्टर्ड है। जिसके बाद पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते बेगम को रिहा कर दिया और उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। 26 जनवरी को अपने देश वापसी पर जितनी खुश वह महिला है उतना ही उनका परिवार। ऐसा बहुत कम होता है जब पाकिस्तान में फंसा कोई शख्स वापस लौटता है।

suman

suman

Next Story