×

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को हो सकती है बारिश

दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Anoop Ojha
Published on: 15 Jun 2019 8:10 AM GMT
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, रविवार को हो सकती है बारिश
X

नयी दिल्ली: दिल्लीवासी रविवार को तेज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि मौसम विभाग ने कल धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें......प. बंगाल मुर्शिदाबाद में बम फेंके गए-फायरिंग,TMC नेताओं के तीन रिश्तेदारों की मौत

मौसम विभाग ने दिन के उत्तरार्ध में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली शहर के लिए मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़ा प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापामन 43.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story