×

भूकंप के ताबड़तोड़ 4 झटके: हिल गया भारत का ये राज्य, लोगों में दहशत

देश में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं कभी किसी राज्य में तो कभी किसी राज्य में। खबर है कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। यहां सोमवार रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किए गए।

Shivakant Shukla
Published on: 31 Dec 2019 8:11 AM GMT
भूकंप के ताबड़तोड़ 4 झटके: हिल गया भारत का ये राज्य, लोगों में दहशत
X
EARTHQUAKE

जम्मू-कश्मीर: देश में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं कभी किसी राज्य में तो कभी किसी राज्य में। खबर है कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। यहां सोमवार रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

रात में आए भूकंप के झटके

जानकारी के मुताबिक भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था। यही नहीं इसके बाद भी तेज झटके आए। इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे और चौथे झटके का केंद्र 36 और 63 किमी गहराई में था। हालांकि इस भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई।

जब दिल्ली में आया था भूकंप

बताते चलें कि इससे पहले 20 दिसंबर को दिल्ली-NCR में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। झटकों के आते ही ऑफिस में काम करने वालों के साथ-साथ आम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत से 140 किमी दूर था।

भूकंप के झटके पाकिस्तान, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। इससे पहले आठ और नौ सितम्बर को चंबा सहित राज्य के चंबा जिले में भूकंप के पांच झटके महसूस किये गए थे जिनकी तीव्रता 2.7 से पांच के बीच थी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story