×

नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

aman
By aman
Published on: 6 Dec 2017 2:15 AM GMT
नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू: भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई। स्थानीय पुलिस ने कहा, कि 'पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के भारतीय सीमा पर मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।'

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान सेना ने मंगलवार शाम को भी नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी की थी।

पुलिस ने बताया, कि भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।'

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story