TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Heavy Rain Video: कुछ सेकंड में बह गई सारी कारें, देखें बारिश का महाप्रलय, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक हाहाकार

Heavy Rain Video: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं घरों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई जगहों पर नाव चलाई जा रही हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा बह गया। जिसमें कार, दुकानें और एटीएम बूथ भी बहते नजर आए।

Archana Pandey
Published on: 9 July 2023 10:22 AM GMT (Updated on: 10 July 2023 3:22 AM GMT)

Heavy Rain Video: इस म़ॉनसून सीजन में भारी वर्षा से हाहाकर मचा हुआ है। देश के आठ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, गोवा-कर्नाटक और नगालैंड के कई इलाके पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं। राजधानी दिल्ली में 41 साल बाद शनिवार को सिर्फ 24 घंटे में 153 मिमी रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली NCR के सभी शहरों में भी भारी वर्षा हो रही है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी का अलर्ट जारी किया है। हर तरफ बस जल तांडव ही नजर आ रहा है।

जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

भारी बारिश के जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को बेहद ही परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। कहीं घरों और कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई राज्यों की सड़कें नदियां बन गई है। ऐसे में कई जगहों पर नाव चल रही हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा बह गया। जिसमें कार, दुकानें और एटीएम बूथ भी बहते नजर आए।

हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण कई इलाकों में गंभीर जलजमाव में गाड़ियां फंसी रेंगती नजर आईं। हरियाणा के पंचकुला के मोरनी हिल्स पर भूस्खलन हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान बह गए।

बारिश से कहा क्या हुआ बंद

बारिश के कारण उत्तराखंड में 154 सड़कें और स्कूल बंद कर दिए गए है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बनिहाल से कश्मीर रेलवे ट्रैक को टंपरेरी बंद कर दिया गया है।

कुल्लू-मनाली अटल टनल बंद कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में कोटी और सनवारा रेलवे स्टेशनों के बीच सुरंग नंबर 10 पर रेलवे ट्रैक बंद कर दिया गया है। दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने अफसरों की छुट्टी कैंसिल कर दी है।

बारिश से प्रभावित और मौत

देश के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। असम के 6 जिलों में 121 गांवों के करीब 22 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई है।

केरल में 7800 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा केरल में भारी बारिश की वजह से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राजस्थान में 4, हिमाचल प्रदेश में 5 और दिल्ली में एक महिला की मौत की खबर है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story