×

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, बर्फ जमने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक सभी पहाड़ी राज्यों में कई दिनों से ताजा बर्फबारी हो रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 14 Jan 2023 8:09 AM GMT
Heavy snowfall
X

Heavy snowfall (Pic: Social Media)

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक सभी पहाड़ी राज्यों में कई दिनों से ताजा बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फ जमने के कारण बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और हिमपात के कारण शुक्रवार से ही राजमार्ग बंद है। नेशनल हाईवे बंद होने के कारण कई वाहन, ज्यादातर ट्रक राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि राजमार्ग कश्मीर की जीवन रेखा है और देश के बाकी हिस्सों के साथ लैंडलॉक घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों को ले जाने वाले कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं, जबकि घाटी से देश के बाकी हिस्सों में फल ले जाने वाले ट्रक इसी सड़क से गुजरते हैं।

कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी से स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी ने तांडव मचा रखा है, सितम ऐसा की लोग अपने घरों में ही सिमटे हुए हैं। सड़कें बर्फ से पटी हुई हैं। घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।

हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण जनजीव अस्त व्यस्त

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। प्रदेश में बर्फबारी के चलते बीते चौबीस घंटे में 3 नेशनल हाईवे सहित कुल 245 सड़कें बंद हैं। साथ ही बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है और प्रदेशभर में 623 ट्रांसफार्मर ठप्प हुए हैं। शनिवार को कई इलाकों में बादल छाए हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में धूप भी निकली है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। जनपद चमोली में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके बाद तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। यही नहीं बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद नजारा मनमोहक बना हुआ है। टिहरी में भी हिमपात हुआ है, जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story