Helicopter Crash: पुणे में मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोग घायल, कैप्टन की हालत गंभीर

Helicopter Crash: एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि एक निजी हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, जो कि पुणे जिले के मुलशी तहसील के पौड गांव के पास क्रैश हो गया। इसमें चार लोग यात्रा कर रहे थे।

Viren Singh
Published on: 24 Aug 2024 10:46 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2024 11:09 AM GMT)
Helicopter Crash: पुणे में मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोग घायल, कैप्टन की हालत गंभीर
X

Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार दोपहर जिले के मुलशी तहसील के पौड गांव के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में हेलिकॉप्टर के कैप्टन सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ है। दुर्घटना का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया गया है। वहीं, विमानन विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण शुरू करते हुए पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।

एसपी ने दी हादसे की जानकारी

हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त की जानकारी देते हुए पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि एक निजी हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, जो कि पुणे जिले के मुलशी तहसील के पौड गांव के पास क्रैश हो गया। इसमें चार लोग यात्रा कर रहे थे। विमान में सवार लोगों के घायल होने का आकलन किया जा रहा है।


इस कंपनी का था हेलिकॉप्टर

SP ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन को चोटें आई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है। है। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जांच की जारी है। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर का नाम AW 139 है, जो कि ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का है। इसने मुंबई के जुहू से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी।

घायलों के नाम आए सामने, कैप्टन की हालत गंभीर

हेलीकॉप्टर में सवार चार लोग सवार थे, जोकि सभी घायल हुए हैं। इसमें हेलीकॉप्टर के कैप्टन आनंद की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि तीन यात्री, दीर भाटिया, अमरदीप सिंह, और एसपी राम की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


हादसे की जांच शुरू, इलाके में मचा हड़कंप

यह हादसा कैसे हुआ है, इस पर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। विमानन विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। मामले की पूरी जांच शुरू हो गई है। इसके बाद ही हेलिकॉप्टर क्रैश की सही जानकारी सामने आ पाएगी कि यह हादसा तकनीकी कमी या फिर अन्य कारणों की वजह से हुआ है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग भी घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। खबर लिखे जाने तक राहत बचाव का कार्य जारी है।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story