Arvind Kejriwal News: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, 'आप' ने शेयर किया वीडियो

Arvind Kejriwal News: आप के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रही हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 30 March 2024 3:12 PM GMT (Updated on: 30 March 2024 3:21 PM GMT)
Sunita Kejriwal met Kalpana Soren
X

कल्पना सोरेन से मिलीं सुनीता केजरीवाल: Photo- Social Media

Arvind Kejriwal News: आप के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रही हैं। जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में, जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।आम आदमी पार्टी (आप) के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक-दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि 'झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मिलीं। जो तानाशाह सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी के बावजूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं'।

हमने साथ लड़ने का फैसला किया हैः कल्पना

मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कहा कि जो घटनाक्रम दो महीने पहले झारखंड में चला, वही अब दिल्ली में चल रहा है। कल्पना सोरेन ने कहा कि मेरे पति हेमंत सोरेन की तरह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है। मैं सुनीता केजरीवाल जी से मिली और हमने फैसला किया कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे‘।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story