आंध्र, तमिलनाडु में चक्रवात की सूचना के बाद अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल क्षेत्र में 17 दिसंबर को गंभीर चक्रवात की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने अपने जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है। बल की तरफ से समुद्र में गए मछुआरों के जानमाल की रक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 15 Dec 2018 4:54 AM GMT
आंध्र, तमिलनाडु में चक्रवात की सूचना के बाद अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक
X

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल क्षेत्र में 17 दिसंबर को गंभीर चक्रवात की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने अपने जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है। बल की तरफ से समुद्र में गए मछुआरों के जानमाल की रक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय मौसम विभाग ने गहरे दबाव के गंभीर चक्रवात के रूप में बदलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की मदद के लिए नौकाओं और हवाई जहाज को तैयार रखा गया है।

तटरक्षक बल ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को सूचना पहुंचाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए हैं। मछुआरों की नौकाओं को सुरक्षित वापस लाने के लिए बल की तरफ से दो नौकाओं को समुद्र में भेजा गया है।

ये भी पढ़ें...चक्रवात ओखी: लापता मछुआरों को गहरे समुद्र में तलाशने की मांग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story