×

चीन मनाए अपनी खैर: भारत ने यहां भी घेरा, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड

भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड तैयारी की है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस जगह से चीन की हर चाल पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।

Shreya
Published on: 14 Sep 2020 6:40 AM GMT
चीन मनाए अपनी खैर: भारत ने यहां भी घेरा, बनाई दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड
X
भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड तैयारी की

नई दिल्ली: भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड तैयारी की है। यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर आप अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस जगह से चीन की हर चाल पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। साथ ही सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को हथियार और रसद भी जल्द उपलब्ध कराए जा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कि जानते हैं इस रोड की खासियत और इसके लोकेशन के बारे में-

दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड

भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड तैयारी की है, जिसका नाम माणा पास रोड (Mana Pass Road) है। यह दुनिया की इकलौती सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क है, जो उत्तराखंड के चमोली-गढ़वाल जिले में चीन बॉर्डर के पास 18 हजार 192 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चीन स्थित मानसरोवर और कैलाश पर्वत जाने का प्रमुख मार्ग भी इस माणा पास रोड से ही है। इस रोड के बनने के बाद चीन बॉर्डर की ओर भारत अब और मजबूत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भर बनिए अपनी जान ख़ुद बचाइए क्योंकि पीएम मोर के साथ व्यस्त: राहुल

mana pass road mana pass road (फोटो- ट्विटर)

ऊपर से नीचे की तरफ बनाई गई सड़क

यह पहले ऐसा सबसे ऊंची रोड है, जिसे ऊपर से नीचे की तरफ बनाया गया है। वरना, आमतौर पर पहाड़ों पर सड़क का निर्माण नीचे से ऊपर की तरफ होता है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने इस दुर्लभ काम को पूरा करके दिखा दिया है। जिसके बाद BRO की खूब तारीफें हो रही हैं। माणा दर्रा NH-58 का अंतिम छोर है। इसे माना ला, चिरबितया व डुंगरी ला के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: चीन की गंदी साजिश: PM, नेता, खिलाड़ी सबकों बना रहा निशाना, रिपोर्ट में खुलासा

Triumph India Twitter बाइकर्स की पसंद (फोटो- Triumph India Twitter)

सबसे ऊंची परिवहन योग्य सड़क

माणा पास भारत को तिब्बत से जोड़ती है, इसे दुनिया का सबसे ऊंची परिवहन योग्य सड़क भी माना जाता है। माणा दर्रा समुद्रतल से तकरीबन 5,545 मीटर तथा 18,192 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर के पास मौजूद है। इस दर्रे से चीन स्थित मानसरोवर तथा कैलाश पर्वत जाने का मुख्य मार्ग है। माणा दर्रा सर्दियों में छह महीने तक बर्फ से ढका रहता है।

यह भी पढ़ें: UP पंचायत चुनाव: अब इनको लगा तगड़ा झटका, नहीं लड़े पाएंगे इलेक्शन, ये है वजह

बाइकर्स की पसंद

माणा दर्रा, माणा शहर से 24 किलोमीटर और उत्तराखंड से हिंदू धार्मिक तीर्थ बद्रीनाथ से 27 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। माना पास पर्यटकों के लिए अत्यन्त सुंदर और शांती वातावरण वाली जगह है। यहां पर बाइकर्स भी आना बेहद पसंद करते हैं।

PM Modi will inaugurate Atal Tunnel BRO ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी सुरंग (फोटो- सोशल मीडिया)

BRO ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी रोड सुरंग

बता दें कि इससे पहले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाई है। भारत ने हिमाचल प्रदेश में मनाली से लेह को जोड़ने वाली सुरंग बनाई है। इस सुरंग का नाम अटल टनल (Atal Tunnel) है। यह सुरंग रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। इन टनल के निर्माण में करीब साढ़े तीन से चार हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 10 हजार फीट पर स्थित इस टनल को बनाने में करीब दस साल का वक्त लगा है।

यह भी पढ़ें: लिम्का बुक में दर्ज है इस IAS का नाम, जॉब छोड़कर 4 महीने में ही बना ताकतवर मंत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story