×

Himachal Pradesh Election 2022 Dates: हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, आठ दिसंबर को नतीजे

Himachal Pradesh Election 2022 Dates: दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होगी।

Network
Report Network
Published on: 14 Oct 2022 10:09 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2022 10:32 AM GMT)
Election Commission PC
X

हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान

Himachal Pradesh Election 2022 Dates: हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा। 17 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। हिमाचल में एक फेज में चुनाव होगा। हिमाचल में 68 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में 12 नंवबर को चुनाव होगा।

चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव करवाए जाएंगे। हिमाचल में इस बार 55.7 लाख मतदाता वोट डालेंगे। हिमाचल प्रदेश में जिसमें से 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिला मतदाता वोट करेंगी। 80 साल के ज्यादा की उम्र के 1.22 लाख मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेगें। इसके अलावा 1184 मतदाता ऐसे भी हैं जो 100 साल से ज्यादा की उम्र के हैं। चुनाव आयोग ने कहा ऐसे लोगों को घर से वोट करने की सुविधा मिल सकेगी जो लोग 80 साल की उम्र से ज्यादा हैं या फिर विकलांग, कोविड संक्रमित है और पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कोविड को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल के तहत चुनाव करवाए जाएंगे। नामांकन तक वोटर जुड़ सकेंगे। चुनाव के दौरान हिमाचल की सामीएं सील कर दी जाएंगी।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story