×

Shimla Landslide: मलबे में दबे 50 लोग, नौ की मौत, शिव बावड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने आए थे, रेस्क्यू जारी

Shimla Landslide: शिमला के बालूगंज के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर में साढ़े सात बजे लैंडस्लाइड से मंदिर में 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसमें अब तक नौ लोगों के मौत होने की खबर आई है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है।

Ashish Pandey
Published on: 14 Aug 2023 6:08 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2023 1:34 PM GMT)

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश ने तबाही मचा दी। बारिश के चलते सुबह के समय एक मंदिर ढह गया। शिमला के बालूगंज के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर में साढ़े सात बजे लैंडस्लाइड से मंदिर में 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसमें अब तक नौ लोगों के मौत होने की खबर आई है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। सावन का महीना होने के चलते सुबह-सुबह मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ थी।

शिमला लैंडस्लाइड से जुड़े लाइव अपडेट

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि प्रलय रूपी बारिश के कारण शिमला में समरहिल के समीप शिव मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है। जिससे काफी लोग दब गए हैं। कुछ लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। मैं खुद घटनास्थल पर मौजूद हूं। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य हो रहा है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story