×

हिन्दी दिवसः ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की शान बढ़ा रहे 800 'देसी शब्द', बिंदास, आत्‍मनिर्भर, टाइमपास, जुगाड़ भी शामिल

Hindi Diwas 2023: भारतीय भाषाओं का प्रसार वैश्विक स्तर पर हो रहा है। यही कारण है कि हिन्दी भाषा में प्रयोग किए जाने वाले शब्‍दों को इंग्लिश डिक्‍शनरी में लगातार जगह मिल रही है। आम बोल-चाल के कई शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भी अंग्रेजी शब्द भंडार में शामिल कर रही है। हिन्‍दी दिवस के अवसर पर जानें ऐसे कुछ शब्‍दों के बारे में।

aman
Written By aman
Published on: 14 Sep 2023 1:33 PM GMT (Updated on: 14 Sep 2023 1:35 PM GMT)
Hindi Diwas 2023
X

Hindi Diwas 2023 (Social media)

Hindi Diwas 2023: भारत की राष्ट्रभाषा हिन्‍दी दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। समय के साथ हिंदी भी ग्लोबल होती गई। इस भाषा की धमक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि हिन्‍दी के कई ऐसे शब्द हैं जिन्हें इंग्लिश की मशहूर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (Oxford English Dictionary) में शामिल किया गया है। जी हां, हुआ न आश्चर्य। कहने का मतलब है कि, यदि किसी भारतीय को ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के शब्द दिख जाएं तो चौंकिएगा मत।

हाल के वर्षों में बहुतायत ऐसे शब्द हैं जिन्हें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह मिली है। ये ऐसे शब्‍द हैं जिनका प्रयोग आम बोलचाल की भाषा में लगातार होता रहा है। ये शब्‍द देखते-देखते प्रचलन में इस कदर आ गए कि, आख़िरकार ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी ने भी इन्‍हें मान्यता दी। इनमें बिंदास, आत्‍मनिर्भर, टाइमपास, जुगाड़ आदि शब्‍द शामिल हैं।

कई हिंदी शब्दों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

गौरतलब है कि, भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस साल भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों और हिंदी के लेखक-रचनाकार ने देशवासियों को बधाई दी। दरअसल, हिंदी भाषा अपनी सादगी और सहजता के कारण बड़ी आबादी में खासा लोकप्रिय है। हिंदी के कई शब्दों को अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसी वजह से कई हिंदी शब्द ऐसे हैं जिन्हें समय-समय पर ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े जाते रहे हैं।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिंदी के 800 शब्द

हिंदी की लोकप्रियता का आलम ऐसा रहा है, जिसके बारे में सुनकर किसी भी भारतीय को गर्व की अनुभूति होगी। दरअसल, हिंदी के 800 शब्दों को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (Oxford English Dictionary) में जोड़ा गया है। अब इस इंग्लिश डिक्शनरी में हिंदी के 'बिंदास', आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि, 'बच्चा', 'अलमीरा', 'देश', 'दीया' आदि जैसे 800 से भी ज्यादा शब्द देखने को मिलेंगे। इस संबंध में ऑक्सफोर्ड प्रेस (oxford press) ने बताया कि, 'भारतीय अंग्रेजी उनकी सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकताओं में रही है। ऐसे 'Indian English' से संबंधित 800 से भी अधिक शब्दों के उच्चारण दिशानिर्देश तथा ऑडियो को डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

अंग्रेजी बोलने वाले भारतीयों को मिल रहा फायदा

Oxford English प्रेस के अनुसार, अब भारतीय इंग्लिश ने इस डिक्शनरी में शामिल दुनियाभर में बोले जाने वाले 'लहजे' (Accent) के अलग-अलग तरीकों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। इन शब्दों को डिक्शनरी में शामिल कर हिंदी तथा अंग्रेजी के बीच के गैप को भरा है। आपको बता दें कि, भारत में करीब 13 करोड़ लोग इंग्लिश बोलते हैं, जिन्हें इसका फायदा मिल रहा है।

ये शब्‍द भी हैं शामिल

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हिन्‍दी के कई शब्‍द वक़्त-वक़्त पर शामिल किया गया है। इनमें आधार, चॉल, जुगाड़, डब्बा, हड़ताल, शादी, अब्बा, अन्ना, गुलाब जामुन, दादागीरी, अच्छा, बापू, सूर्य नमस्कार, मिर्च मसाला, कीमा, फंडा, चमचा, नाटक, चुप, छी-छी, एकदम, चौधरी, चक्काजाम, झुग्गी, यार, टाईम पास, टप्पा, ढाबा आदि शामिल हैं।

2016 से जारी है ये प्रक्रिया

ज्ञात हो कि, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने 2016 से ही 'ग्लोबल लेवल' (वैश्विक स्तर) पर बोली जाने वाली इंग्लिश के तरह-तरह Accent के तरीकों में बदलाव ला रहा है। इसी कारण नए-नए शब्द जोड़े जा रहे हैं। जिससे हिंदी का विस्तार हुआ है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की इंग्लिश एडिटर डेनिसा सालाजार (Denisa Salazar) ने इसी साल की शुरुआत में बताया था कि, 'भारत में जो इंग्लिश बोली जाती है, उसके शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल करना दुनियाभर में अंग्रेजी बोलने वाली आबादी के लिए काफी अहम होगा। यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी को भी अपना विस्तार करने में काफी मदद मिलेगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story