×

आपको ही नहीं बादशाह अकबर को भी पसंद थी कुल्फी,ऐसे बनती थी उस जमाने में

Newstrack
Published on: 28 May 2016 11:00 AM GMT
आपको ही नहीं बादशाह अकबर को भी पसंद थी कुल्फी,ऐसे बनती थी उस जमाने में
X

[nextpage title="next" ]

लखनऊ: गर्मियों के मौसम में रबड़ी वाली कुल्फी का स्वाद ही कुछ और है। तपती धूप में बर्फ में जमी ठंडी-ठंडी आइसक्रीम कमाल लगती है। आजकल तो वैसे भी बाजार में मलाई, केसर, चॉकलेट आदि फ्लेवर्स वाली कुल्फी उपलब्ध है, जो मन चाहे खा लो।

aki-kul

टेस्टी और लाजवाब चीज जिसे कोई भी खाने से मना नहीं कर सकता वो है गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कुल्फी आईस्क्रीम। इसे हम कुल्फी के नाम से भी जानते हैं। अगर आप गर्मियों में बाहर जाना पसंद नहीं करते तो घर पर ही कई तरीकों से कुल्फी जमाकर खां सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

tr

कभी आपने सोचा है कि आज तो सब ठीक है, लेकिन उस जमाने में, जब ऐसी कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी तब लोग कुल्फी का लुत्फ कैसे उठाते होंगे? अब आप सोच रहे होंगे कि जिस जमाने की बात हम कर रहे हैं, वहां कुल्फी या आइसक्रीम का नाम भी जानते थे लोग? देखिए तब आम जनता तो नहीं, लेकिन दीन-ए-इलाही, बादशाह जलालुद्दीन अकबर को इस के स्वाद से कैसे वंचित रखा जा सकता था।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

kullfi

जलालुद्दीन अकबर

अब आप सोच रहे होंगे कि कैसी बेवकूफी भरी बात कर रहे है। जी हां, सही सोच रहे हैं, बिना फ्रिज के भी बादशाह अकबर कुल्फी का मजा उठाते थे और वो भी बकायदा बर्फ में जमी हुई कुल्फी।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

akbar-kulfi

कोन के आकार का कप

बादशाह अकबर और कुल्फी के बीच का मजबूत रिश्ता आपको तभी समझ आ जाएगा जब आप ये जानेंगे कि कुल्फी एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है कोन के आकार का कप, कुल्फी का आकार भी तो कुछ ऐसा ही होता है।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

abul

अबुल फजल

अबुल फजल ने कुल्फी बनाने की विधि को आज से 500साल पहले ही आइन-ए-अकबरी में ही लिख दिया गया था। बादशाह अकबर के महल में अबुल फजल नाम का एक लेखक भी था, जिसने बादशाह की जीवनी में उनका कुल्फी के प्रति प्रेम को भी उकेरा है।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

himalyaकुल मिलाकर 30-35 दस्तों की सहायता से बर्फ आगरा पहुंचती थी और यहां लाकर उसे एक संरक्षित कमरे में रख दिया जाता था ताकि वो पिघल ना सके। एक और रोचक बात ये है कि...

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए..

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

camical

आपको लगता होगा कि केमिकल की सहायता लेना आज की तकनीक है, लेकिन आपको बता दें अकबर के काल में कभी-कभी सॉल्टपीटर नामक केमिकल का प्रयोग किया जाता था, जिसे पानी में मिलाकर पानी को जमाया जाता था।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

himi

हिमालय से बर्फ

अकबर के काल में काफी मशक्कत के साथ सीधे हिमालय से बर्फ मंगवाई जाती थी, इसके लिए हाथी, घोड़ों और सिपाहियों की सहायता ली जाती थी। आगरा से हिमालय पर्वत करीब 500 मील दूर है, मतलब इतनी दूरी तय करके बर्फ बादशाह के महल तक पहुंचती थी। बुरादे और जूट के कपड़े में लपेटकर बर्फ को हिमालय से आगरा तक पहुंचाया जाता था। दूरी बहुत होने के कारण बर्फ की बहुत बड़ी सिल्ली, आगरा पहुंचते-पहुंचते छोटी सी रह जाती थी।

आगे की स्लाइड्स में बादशाह अकबर और उनसे जुड़े कुल्फी के राज पढ़िए...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

akbar

बेगमों के लिए कुल्फी

सबसे पहले तो बर्फ का उपयोग शर्बत को ठंडा करने के लिए किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे बर्फ का सिलसिला शुरू हुआ इसे बादशाह और उनकी बेगमों के लिए कुल्फी जमाने के लिए प्रयोग किया जाने लगा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, कुल्फी का नाम दुनिया की बेहतरीन खाद्य पदार्थों में शामिल हो गई और हमें मिल गया एक टेस्टी डेजर्ट।

[/nextpage]

Newstrack

Newstrack

Next Story