×

राजनीति से बाॅलीवुड तक रंग का नशा, ऐसी होती है स्टार्स- नेताओं की होली, देखें तस्वीरें

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन रंग-गुलाल, गुझिया पापड़ के साथ लोग खूब मस्ती करते हैं। इस त्योहार की खासियत है कि हर उम्र के लोग और आम से लेकर खास हर कोई इसके रंग में रंग जाते हैं और खूब माैज-मस्ती करते हैं।

Newstrack
Published on: 27 March 2021 1:32 PM GMT
राजनीति से बाॅलीवुड तक रंग का नशा, ऐसी होती है स्टार्स- नेताओं की होली, देखें तस्वीरें
X
राजनीति से बाॅलीवुड तक रंग का नशा, ऐसी होती है स्टार्स- नेताओं की होली, देखें तस्वीरें

लखनऊ: होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस दिन रंग-गुलाल, गुझिया पापड़ के साथ लोग खूब मस्ती करते हैं। इस त्योहार की खासियत है कि हर उम्र के लोग और आम से लेकर खास हर कोई इसके रंग में रंग जाते हैं और खूब माैज-मस्ती करते हैं। चाहे राजनेता हो, सिने स्टार या खिलाड़ी मार्च का महीना आते ही हर किसी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है, तो चलिए आज जानते हैं कि कैसी होती है देश के दिग्दजों की होली....

बॉलीवुड सितारों की होली

बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। वे भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। बाॅलीवुड में तो होली का नशा ही अलग होता हैै। कई कलाकार तो अपने घर में होली की पार्टी भी रखते हैं। इसी तरह की अलग अलग होली पार्टीस के बारे में आज हम आपको बताने बाले हैं। जिसमें बाॅलीवुड कलाकार खुद भी बच्चों की तरह होली का मजा लेते हैं।

बच्चन परिवार की होली पार्टी

बाॅलीवुड के बिग बी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन भी होली पर अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करते हैं। यहीं नहीं बच्चन परिवार की होली पार्टी में भी सभी रिश्तेदारों और करीबियों का जमावड़ा लगता है। यहां हर साल होली बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से होली का रंग थोड़ा फीका जरूर पड़ सकता है, लेकिन जश्न में कोई कमी नहीं आएगी।

किंग खान की होली

बाॅलीवुड के किंग खान हर साल होली की पार्टी अपने घर पर रखते हैं। हालांकि पिछले साल कोरोना वायरस के कारण शाहरुख खान समेत कई कलाकारों ने होली पार्टी को मिस किया था। शाहरुख खान के साथ होली में गौरी भी उनके रंग में रंग ही जाती हैं।

एकता कपूर होली पार्टी

टीवी कलाकारों पर होली का नशा

होली का नशा तो टीवी कलाकार पर भी बखुबी चढ़ता है। हर साल एकता कपूर अपने आर्टिस्ट के साथ होली मनाती हैं। होली पर एकता की तरफ से रखी पार्टी में टीवी जगत के कई चेहरे शामिल होते हैं।

जूम पर होली की पार्टी

जूम पर भी हर साल होली की पार्टी रखी जाती है यहां भी बाॅलीवुड कलाकारों को न्यौता भेजा जाता है। यहीं नहीं इस पार्टी में कलाकारों की मस्ती अलग ही देखी जाती है। पिछले साल भी यहां की पार्टी में कलाकारों की धूम देखने लायक रही थी।

राजनेताओं की होली

भारतीय राजनीति में भी कई राजनेता हैं जो होली पर खूब मस्ती करते हैं। वे इस दिन खुलकर रंग-गुलाल का मजा लेते हैं। एक दूसरे को खूब रंग लगाते हैं।

जरा रक्षा मंत्री को देखिये

रंग-बिरंगी होली के रंग में डूबकर हर किसी का दिल बच्चा हो जाता है। यकीन न हो तो रक्षा मंत्री को ही देख लीजिए। होली का रंग रक्षा मंत्री राजनाथ पर कुछ ऐसा चढ़ा कि वह मस्ती में नगाड़ा बजाने लगे।

राहुल गांधी की मुस्कुराहट

ये बात सच्च है कि चेहरे पर जब रंग-गुलाल लगा हो तो इंसान की मुस्कुराहट कुछ और ही हो जाती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह तस्वीर भी कुछ यही बयां करती रही है। चेहरे पर रंग लगने के बाद वह काफी खुश दिख रहे।

होली में कोई भेद नहीं

होली में किसी तरह का कोई भेद नहीं होता है। शायद कुछ ऐसा ही बयां कर रही है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ये तस्वीर।

पापा चलो रंग खेलते हैं

होली में बच्चे अपने पापा के साथ भी खूब रंग खेलते हैं। इस तस्वीर में ही देख लीजिये किस तरह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने पापा और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलयम सिंह यादव के साथ रंगे खड़े हैं।

आ गले लग जा

भारत में होली के रंग में रंगने के बाद गले मिलकर बधाई देने का चलन है। खुद ही देख लीजिए रंगों में डूबे अमित शाह कैसे मंत्री हर्षवर्धन से गले मिल रहे हैं।

कपड़ाफाड़ होली

लालू यादव जमकर होली खेलने के लिए जाने जाते रहे हैं। लालू कुछ साल पहले तक कपड़ाफाड़ होली भी खेलते थे जिससे वे काफी चर्चा में रहते थे। कपड़ाफाड़ होली खेलते हुए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए जाते थे और लोगों का शरीर रंगा हुआ नजर आता था।

पीएम मोदी की होली

बीते साल होली पर पीएम मोदी और अटलजी के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ था। जब अटलजी देश के प्रधानमंत्री थे तब का है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी झूमते हुए नजर आ रहे थे।

भारतीय खिलाड़ियों की होली

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों पर भी होली का खुमार जमकर चढ़ता है। यकीन न आये तो तस्वीरें ही देख लीजिये ...

गब्बर की होली

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। होली में भी वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जमकर रंग खेलते हैं।

होली की दीवानगी

विराट कोहली बचपन से ही होली के दीवाने रहे हैं। पहले दोस्तों के साथ और फिर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ साथ कोहली हर साल होली के दिन खूब मस्ती करते हैं। होली के त्योहार में हार्दिक और राहुल की दोस्ती का एक और नजारा देखने को मिला था, जब इन दोनों खिलाड़ियों ने हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर जमकर मस्ती की थी।

विदेशी खिलाडियों पर होली का नशा

सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों पर भी होली का खुमार जमकर चढ़ता है। पूरी दुनियाभर के क्रिकेटर्स इन दिनों जमकर मस्ती करते हैं। रंग बिरंगी शक्लों के साथ विदेशी खिलाड़ियों का चेहरा पहचानना भी मुश्किल होता है।

आशिकी पटेल

Newstrack

Newstrack

Next Story