×

होली के रंगों से आपकी स्किन व बाल न हों खराब तो अजमाएं ये आसान तरीके

seema
Published on: 2 March 2018 1:55 AM GMT
होली के रंगों से आपकी स्किन व बाल न हों खराब तो अजमाएं ये आसान तरीके
X

होली में हर तरफ रंग-गुलाल चलता रहता है। मस्ती के इस त्योहार में खुद को होली खेलने से रोक पाना मुश्किल होता है। अगर आप भी होली के रंगों में रंगने से खुद को रोक नहीं पातीं और आपको अपने बालों और त्वचा की चिंता भी रहती है तो इस होली पर आप कुछ खास तरीके अपना सकती हैं। जिनसे आप अपनी स्किन और बालों को सुरक्षित रख सकती हैं।

कपड़े से अच्छे कवर करें

होली खेलने से पहले ऐसे कपड़े पहनें जिनसे आपकी पूरी त्वचा अच्छे से ढक जाए। आप फुल लेंथ डेनिम, फुल स्लीव्स की टी-शट्र्स, फुल सूट आदि पहनकर होली खेल सकती हैं। इससे आपकी त्वचा रंगों के सीधे संपर्क में नहीं आएगी और उनसे बची रहेगी। होली के लिए हमेशा कॉर्टन के ही कपड़े पहनने चाहिए। इससे एलर्जी की आशंका घटती है।

यह भी पढ़ें : परिधान: रंगों के पर्व होली में कलरफुल ड्रेस पहनकर दिखें खास

हर्बल कलर यूज करें

हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल पहले की तुलना में अधिक किया जा रहा है। जो लोग इसे लेकर सचेत हैं वो हर्बल ही यूज करते हैं। आप भी इसे फॉलो करें। रंग यूज करने से पहले यह जरूर देख लें कि ये रंग मिलावटी न हों। इन हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलने पर आपकी त्वचा को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचेगा।

अच्छी स्किन क्रीम लगाएं

होली खेलने जाने से पहले आप अपने पूरे शरीर पर माइक्रोनाइज्ड जिंक ऑक्साइड क्रीम लगा सकती हैं। अगर आप ज्यादा सुरक्षा चाहती हैं तो आप अपनी त्वचा, अपने कानों, होठों आदि पर पेट्रोलियम जैली लगा सकती हैं। हालांकि होली खेलते समय दोबारा इस क्रीम को न लगाएं। इससे रंग अंदर ही रह जाएगा। अगर ऐसी कोई क्रीम घर पर नहीं है तो पूरे शरीर में नारियल तेल अच्छे से लगा लें। इससे भी शरीर पर कलर का असर कम होता है।

नेलपेंट लगाएं

नाखूनों को रंगों से बचाने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। याद रखें कि नाखूनों के पास स्किन फोल्ड पर भी नेल पेंट लगा लें ताकि उन पर भी रंग न चढ़े। इसके लिए आपको होली से एक दिन पहले ही नेल पेंट लगा लेनी चाहिए ताकि वह अच्छे से सूख जाए। अगर आप होली के दिन सुबह ऐसा करती हैं तो नेलपेंट खराब होने की आशंका रहती है।

रंग हटाने के लिए ज्यादा ना रगड़ें

होली में रंग के कारण आपकी त्वचा पर खुजली या जलन हो तो तुरंत पानी की मदद से रंगों को हटाएं। ज्यादा जलन होने पर होली न खेलें और डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा रंग लगे होने पर एक दिन ही रंग हटाने के लिए ज्यादा न रगड़ें। इससे भी स्किन की ऊपरी त्वचा डैमेज हो सकती है। हमेशा हल्के हाथों से ही छुड़ाएं। रंग एक-दो दिन में खुद ही हल्के हो जाते हैं।

सूखी होली खेलना अच्छा

सूखी होली यानी गुलाल के साथ होली खेलना सबसे अच्छा होता है। सूखे रंगों को आप बाद में आराम से झाड़ सकती हैं। हालांकि खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको खूब पानी या जूस आदि पीना चाहिए। याद रखें कि रंगों में रंगे हाथों से खाने से बचें। होली खेलने के बाद रंगों को पहले पानी और फिर साबुन की मदद से हटाएं। रंग हटाने के लिए हाथों का ही इस्तेमाल करें। आप रंग हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। घर पर स्क्रब बनाकर भी यूज कर सकती हैं।

चीनी स्क्रब से छुटाएं रंग

अगर चेहरे पर अधिक रंग है तो घर पर चीनी और नीबू से बने स्क्रब से आसानी से रंग हटा सकते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में दरदरी चीनी, शहद, नीबू रस और बेसन की जरूरत होती है। चारों चीजों को मिलाकर धीरे से चेहरे पर लेप कर दें और थोड़ी देर बाद से हल्के हाथों से मसाज करें। नीबू के कारण धीरे-धीरे रंग छूट जाता है। अगर घर में चीनी और नीबू है तो आधा नीबू काट लें और उस पर चीनी लगाकर आराम से चेहरे पर स्क्रब करें। इससे भी रंग हल्का हो जाता है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story