×

Holika Dahan 2025: धूमधाम से जलाई गई होलिका, कल पूरे देश में खेली जाएगी होली

Holika Dahan 2025: आज शुभ मुहूर्त में देश भर में होलिका दहन हुआ है। इसी के साथ कल यानी 14 मार्च को बड़े ही धूमधाम से लोग होली मनाएंगे।

Newstrack          -         Network
Published on: 13 March 2025 6:00 PM (Updated on: 13 March 2025 6:00 PM)
Holika Dahan 2025: धूमधाम से जलाई गई होलिका, कल पूरे देश में खेली जाएगी होली
X

Holika Dahan 2025: आज पूरे देश में बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ होलिका जलाई गईं हैं। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11:26 pm से 14 मार्च 12:30 am तक है। आज जैसे ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आया देश भर के अलग अलग हिस्सों में होलिका जलाई गई। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत है। इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता ख़त्म हो जाती है। होलिका दहन सदियों से चली आ रही परंपरा है जिसे लोग मनाते चले आ रहे हैं। आज होलिका दहन के साथ ही कल यानी 14 मार्च को पूरे देश में होली खेली जाएगी। होली रंगों का त्यौहार होता है। जो आपसी भाईचारे और प्रेम का सन्देश देता है।

शहरों में होलिका दहन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली में होलिका दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। फायर डिपार्टमेंट पूरी तरह अलर्ट पर था, ताकि किसी भी आगजनी की घटना को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। वहीं, पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा सुनिश्चित की। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने खास सतर्कता बरती। चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर प्रबंधन के चलते होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा इंतजामों के चलते लोगों ने बिना किसी परेशानी के होली के त्योहार का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कल धूमधाम से मनाई जाएगी होली

कल देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 14 मार्च को लोग रंगों और खुशियों के इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। आज से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। रंग-गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी जोरों से चल रही थी। बता दें कि होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे होली को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचें।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!