×

Holika Dahan 2025: आपके शहर में किस समय होगा होलिका दहन, जानें मुहूर्त

Holika Dahan 2025: इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है। सुबह 10. 35 बजे से लेकर रात 11. 26 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर कब और किस मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 March 2025 2:07 PM IST
holika dahan
X

holika dahan

Holika Dahan 2025: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को विधिवत होगा। होलिका दहन को बुराइयों के नाश, सामाजिक एकता और रिष्तों में प्यार का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन की अगली सुबह होली खेली जाती है। होलिका दहन से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नकारात्मकता का नाश होता है।

होलिका दहन से पहले कच्चे सूत से सात बार परिक्रमा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि परिक्रमा करने से नौ ग्रह शांत होते है। इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है। सुबह 10. 35 बजे से लेकर रात 11. 26 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर कब और किस मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त किस समय है।

शहर समय

नई दिल्ली- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः30 तक

लखनऊ- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः44 तक

मथुरा- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः28 तक

नोएडा- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः29 तक

हरिद्वार- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः26 तक

मुंबई- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः48 तक

पुणे- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः44 तक

गुरुग्राम- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः31 तक

कोलकाता- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः46 तक

चंडीगढ़- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः32 तक

चेन्नई- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः18 तक

हैदराबाद- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः25 तक

जयपुर- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः36 तक

अहमदाबाद- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः49 तक

बेंगलुरु- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः29 तक

फरीदाबाद- रात 11ः26 से 14 मार्च 2025 सुबह 12ः30 तक।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story