×

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूकः गृहमंत्री के करीब तक पहुंचा अजनबी, खुद को बताया सांसद का पीएस

Amit Shah Security Lapse: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार और पांच अगस्त को मुंबई के दौरे पर थे। मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भी शाह की सुरक्षा के लिए सावधानी बरती।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 8 Sep 2022 4:29 AM GMT
Amit Shah Security Lapse
X

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक (photo: social media ) 

Amit Shah Security Lapse: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद से खासा हड़कंप मच गया है। एक सांसद का निजी सचिव होने का दावा करने वाला एक शख्स कई घंटों तक अमित शाह के इर्द-गिर्द रहा। इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हेमंत पवार है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार और पांच अगस्त को मुंबई के दौरे पर थे। इस बीच, उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने बांद्रा के आशीष शेलार के गणेशोत्सव मंडल में लालबाग के राजा और गणराय के दर्शन किए। अमित शाह की सुरक्षा का बड़े स्तर पर ध्यान रखा गया।

अमित शाह की सुरक्षा के लिए सावधानी

मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भी शाह की सुरक्षा के लिए सावधानी बरती। हालांकि इस बीच शाह के इर्द-गिर्द एक शख्स घूम रहा था। उन्होंने कहा था कि वह आंध्र प्रदेश के एक सांसद के निजी सचिव हैं। हालांकि मंत्रालय के एक अधिकारी को इस शख्स पर शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद महाराष्ट्र के धुले से इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि 32 वर्षीय हेमंत पवार को सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर शाह और अन्य राजनेताओं के आसपास घूमते देखा गया था। मंत्रालय के एक अधिकारी ने पवार को राजनेताओं के बीच घुलते-मिलते देखा, जिन्हें वह नहीं पहचानते थे। जब उनसे अपनी पहचान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि वह आंध्र के एक सांसद के पीए हैं। एक पुलिस वाले ने कहा, "पवार ने एमएचए का रिबन पहना हुआ था और इसलिए किसी ने कोई संदेह नहीं किया।" आश्वस्त नहीं होने पर, मंत्रालय के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने घटना के तीन घंटे के भीतर पवार का पता लगा लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story