Modi 3.0 : अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा और गडकरी को सड़क परिवहन - बड़े मंत्रियों के पुराने विभाग बरकरार

केंद्र में एक बार फिर यानी तीसरी बार एनडीए की मोदी सरकार का गठन हो गया है। नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद और उनके साथ 71 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। अब उनके विभाग के बंटवारें की भी खबर सामने आ रही है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 10 Jun 2024 1:30 PM GMT (Updated on: 10 Jun 2024 2:39 PM GMT)
Modi 3.0 :  अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा और गडकरी को सड़क परिवहन - बड़े मंत्रियों के पुराने विभाग बरकरार
X

Modi 3.0 : केंद्र में एक बार फिर यानी तीसरी बार एनडीए की मोदी सरकार का गठन हो गया है। नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद और उनके साथ 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मोदी सरकार 2.0 में शामिल रहे कई बड़े मंत्रियों के विभाग बरकरार रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 में भी अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला है।

एनडीए की मोदी सरकार 3.0 में 30 सांसदों को कैबिनेट मंत्री, 5 सांसदों को स्वतंत्र प्रभार और 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है। मोदी कैबिनेट 3.0 में ऐसे कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रहे हैं।

मोदी सरकार 3.0 में किसे कौन सा विभाग मिला हैं, आइये देखते हैं-

कैबिनेट मंत्री और उनके मंत्रालय

1. अमित शाह - गृह मंत्रालय

2. राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय

3. नितिन गडकरी - सड़क एवं परिवहन मंत्रालय

4. निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय

5. शिवराज सिंह चौहान - कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय

6. मनोहर लाल खट्टर - ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

7. जीतन राम मांझी - सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय

8. सीआर पाटिल - जल शक्ति मंत्रालय

9. धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रालय

10. एच. डी. कुमारस्वामी - भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय

11. जेपी नड्डा - स्वास्थ्य मंत्रालयजुएल ओराम- जनजातीय मामले मंत्री

12. चिराग पासवान - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

13. अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्रालय

14. गजेंद्र सिंह शेखावत - संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय

15. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री

16. मनसुख मंडाविया - श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री

17. किरेन रिजिजू - संसदीय कार्य मंत्रालय

18. सर्वानंद सोनोवाल - पोर्ट शिपिंग मंत्रालय

19. राम मोहन नायडू - नागरिक उड्डयन मंत्रालय

20. अन्नपूर्णा देवी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

21. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

22. प्रह्लाद जोशी - खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय

23. ज्योतिरादित्य सिंधिया - पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम मंत्रालय

25. गिरीराज सिंह - कपड़ा मंत्रालय

26. पीयूष गोयल - कॉमर्स मंत्रालय

27. भूपेंद्र यादव - पर्यावरण मंत्रालय

28. जुएल ओराम- जनजातीय मामले मंत्री

29. जी. किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्री

30. डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उनके मंत्रालय

1. राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेन्द्र सिंह - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

3. अर्जुन राम मेघवाल - कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव - आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. जयंत चौधरी - कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्री और उनके मंत्रालय

1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रीपद येसो नाइक- ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. रामदास अठावले- मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. राम नाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. प्रो. एस. पी. सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12. शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. बी. एल. वर्मा- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

16. सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. डॉ. एल. मुरुगन- सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. अजय टम्टा- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

19. बंडी संजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सतीश चंद्र दुबे- कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

24. रवनीत सिंह- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. दुर्गादास उइके- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

26. रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

27. सुकांत मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. सावित्री ठाकुर- महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

29. तोखन साहू- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story