Modi Cabinet 3.0: यूपी से 7, बिहार-महाराष्ट्र से 6-6 मंत्री लगभग तय, जानिए किस राज्य से किसे मिली जगह

Cabinet Ministers List: मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में इस बार उत्तर प्रदेश से 7 सांसदों को जगह दी गई है। जानिए किस राज्य से कितने मंत्री बनाए गए हैं।

Aniket Gupta
Published on: 9 Jun 2024 9:59 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 10:43 AM GMT)
Modi Cabinet 3.0: यूपी से 7, बिहार-महाराष्ट्र से 6-6 मंत्री लगभग तय, जानिए किस राज्य से किसे मिली जगह
X

Cabinet Ministers List: लोकसभा चुनाव समाप्ति के बाद आज पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7:15 बजे आयोजित है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगी। इस भव्य समारोह में कई विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल का भी आज शपथ ग्रहण होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। कुछ सीटें बीजेपी के हाथ से निकल गईं। इसके बावजूद एनडीए सरकार में उत्तर प्रदेश का जलवा बरकरार है। मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो नई सरकार के मंत्रिमंडल में करीब 7 मंत्री उत्तर प्रदेश से हो सकते हैं। आइए, जानते हैं मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में किस राज्य से कितने मंत्री बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री

राजनाथ सिंह - लखनऊ

अनुप्रिया पटेल - मिर्जापुर

जयंत चौधरी -राज्यसभा

जितिन प्रसाद - शाहजहांपुर

हरदीप सिंह पुरी - राज्यसभा

बी एल वर्मा -राज्यसभा

पंकज चौधरी - महाराजगंज

बिहार से 6 मंत्री

गिरिराज सिंह - बेगूसराय

ललन सिंह - मुंगेर

नित्यानंद राय - उदिरायरपुर

जीतनराम मांझी - गया

रामनाथ ठाकुर - राज्यसभा

चिराग पासवान - हाजीपुर

महाराष्ट्र से 6 मंत्री

नितिन गडकरी - नागपुर

पीयूष गोयल - मुंबई उत्तर

प्रताप राव जाधव - बुलढाणा

रक्षा खड़से - रावेर, सांगली

रामदास आठवले - राज्यसभा

मुरलीधर मोहल - पुणे

गुजरात से 5 मंत्री

अमित शाह - गाँधीनगर

मनसुख मांडविया - पोरबंदर

एस जयशंकर -राज्यसभा

जे पी नड्डा - राज्यसभा

सी आर पाटिल - नवसारी

कर्नाटक से 4 मंत्री

निर्मला सीतारामन - राज्यसभा

प्रह्लाद जोशी - घारवाड़

एच डी कुमारस्वामी - मंड्या

शोभा करंदलाजे - बेंगलोर उत्तर

मध्यप्रदेश से 3 मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया - गुना

शिवराज सिंह चौहान - विदिशा

सावित्री ठाकुर - धार महू

हरियाणा से 3 मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह - गुरुग्राम

मनोहर लाल खट्टर - करनाल

कृष्णपाल गुर्जर - फरीदाबाद

राजस्थान से 2 मंत्री

अर्जुन राम मेघवाल - बीकानेर

गजेंद्र सिंह शेखावत - जोधपुर

ओडिशा से 2 मंत्री

अश्विनी वैष्णव - राज्यसभा

धर्मेंद्र प्रधान- संभलपुर

झारखंड से 2 मंत्री

चंद्र प्रकाश - गिरिडीह एजेएसयू

अन्नपूर्णा देवी - कोडरमा

आंध्र प्रदेश से 2 मंत्री

राम मोहन नायडू किंजरापु

चंद्रशेखर पेम्मासानी

तेलंगाना से 2 मंत्री

जी किशन रेड्डी

बंडी संजय

इन राज्यों से एक-एक मंत्री

जम्मू कश्मीर से जितेंद्र सिंह को, अरुणाचल प्रदेश से किरेन रिजुजु को, पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर को, पंजाब से रवनीत सिंह बिट्टू को, असम से सर्वानंद सोनोवाल, दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तराखंड से अजय टमटा, गोवा से श्रीपद नायक, केरल से सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story