×

How To File an RTI : जानिए कैसे फ़ाइल कर सकते हैं आरटीआई?

How To File RTI : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (Right to Information Act 2005) का उपयोग करके आप किसी भी सार्वजनिक संस्थान, सरकारी विभाग या मंत्रालय से सूचना हासिल कर सकते हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 26 Jun 2022 5:41 AM GMT
How To File an RTI
X

How To File an RTI (Image Credit : RTI Official Website)

How To File an RTI : सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए तथा सभी क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भारतीय संसद ने राइट टू इनफार्मेशन यानी सूचना का अधिकार अधिनियम कानून बनाया था। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (Right to Information Act 2005) लागू होने के बाद भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में बहुत हद तक कामयाबी भी मिली। इस कानून के लागू होने से आम आदमी को एक अलग ताकत मिली, आम आदमी अब बड़े ही आसानी से किसी भी सरकारी विभाग से सूचना मांग सकता है आइए जानते हैं कि घर बैठे ही आरटीआई कैसे दायर करें।

कैसे ऑनलाइन दायर करें आरटीआई (How to File RTI Online)

1. ऑनलाइन तरीके से आरटीआई दायर करने के लिए आपको आरटीआई के आधिकारिक वेबसाइट rationline.gov.in पर जाना होगा।

2. अब स्क्रीन पर आपको करीब दो दर्जन दिशानिर्देश देखेंगे जिन्हें आप ठीक तरीके से पढ़ लें।

3. दिशा निर्देश पढ़ने के बाद दाएं साइड में स्क्रीन पर दिख रहे 'Click Here for Submit Required' पर क्लिक करें।

4. सबमिट रिक्वायर्ड पर क्लिक करते ही आपको आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म दिखेगा। यहां आपको उस विभाग/मंत्रालय/संस्थान का चयन करना होगा जिसके बारे में आप जानकारी हासिल करना चाहते हैं या जिस विभाग/मंत्रालय/संस्थान से जुड़ी सूचना को हासिल करना चाहते हैं।

5. अब इस फॉर्म में मांगे गए ईमेल आईडी, नाम, जेंडर और एड्रेस जैसी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें।

6. अब फोन को कॉल करने पर आपको नीचे एक बड़ा बाग दिखेगा इस बात में उन सवालों या सूचनाओं के बारे में लिखेंगे जो आपको संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान से चाहिए।

7. संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान से सवाल पूछते वक्त ध्यान रखें कि सवाल बहुत बड़ा या घुमावदार ना हो सवाल को छोटा और स्पष्ट रखने का प्रयास करें।

8. यह सारी जानकारियां भरने के बाद आपको पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा यहां आप अपने क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड यूपीआई अथवा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

9. ध्यान दें अगर आप संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान से कोई सामान्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10 से 20 रुपये तक पेमेंट करना होगा। हालांकि संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान यदि आप कोई बड़ा दस्तावेज जैसे फोटो वीडियो या दस्तावेज की कई प्रतियां मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अधिक रुपए खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यदि आप बीपीएल कार्ड धारक है तो आपको कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा।

10. पेमेंट प्रक्रिया पूरी होते ही आपको 24 से 48 घंटे के भीतर एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

11. ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के 30 दिन के भीतर आपको संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान से आपको जानकारी भेज दी जाएगी। यही 30 बाद भी आपको कोई जानकारी नहीं मिलता है तो आप फर्स्ट अपील फॉर्म भरकर दोबारा से पूछ सकते हैं।

कैसे ऑफलाइन दायर करें आरटीआई (How to File RTI Offline)

1. ऑफलाइन तरीके से आरटीआई दायर करने के लिए संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान के सूचना अधिकारी को पत्र लिखना होगा।

2. पत्र के विषय में लिखना होगा 'सूचना के अधिकार 2005 के अंतर्गत आरटीआई'

3. विषय लिखने के बाद आपको अपना नाम लिखना होगा।

4. इसके बाद आपको जानकारी किस फॉर्म में हासिल करना है जैसे वीडियो, ऑडियो या डॉक्यूमेंट यह बताना होगा।

5. इन सभी जानकारियों को लिखने के बाद आपको संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान से पूछे जाने वाले सवाल को छोटे और स्पष्ट तरीके से लिखें।

6. ऑफलाइन आरटीआई में पेमेंट आप इंडियन पोस्ट के डिमांड ड्राफ्ट डीडी अथवा चेक के जरिये कर सकते हैं।

7. अब इस पत्र को एक लिफाफे में करके दिखा के ऊपर सूचना के अधिकार 2005 के अंतर्गत आरटीआई लिख दें।

8. इसके बाद लिखा पेपर संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान के सूचना अधिकारी का नाम लिखें।

9. इसके बाद आपको संबंधित मंत्रालय/विभाग/संस्थान का पता लिखना होगा।

10. वही लिफाफे के दूसरी ओर स्पष्ट तरीके से अपना नाम पता तथा संपर्क में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखना होगा।

11. यह सारी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद आप इसे इंडियन पोस्ट के जरिए रजिस्ट्री अथवा स्पीड पोस्ट कर सकते हैं या फिर अगर संबंधित विभाग/मंत्रालय/संस्थान आपके आसपास स्थित है तो आप वहां खुद जाकर इस आरटीआई को जमा कर सकते हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story