×

जन धन खातों में बढ़ी बेतहाशा रकम, 64 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा, यूपी सबसे आगे

प्रधानमंत्री जन धन के 25.58 करोड़ खातों में कि 16 नवंबर तक 64,252 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10,670 करोड़ की राशि जमा हुई। यहां सबसे अधिक 3.79 करोड़ खाते हैं।

zafar
Published on: 26 Nov 2016 3:22 AM GMT
जन धन खातों में बढ़ी बेतहाशा रकम, 64 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा, यूपी सबसे आगे
X

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने काले धन पर हमला करते हुए बड़े नोट बंद कर दिेए, तो काले धन वाले भी इन काले नोटों को सफेद करने की तरह तरह की जुगत में लगे हैं। काले को सफेद करने की इन जुगाड़ों में एक जुगाड़ जनधन खाते हैं। मिल रहे आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी के बाद इन खातों में बेहिसाब रकम की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश इस मामले में सबसे आगे है।

जन धन में बढ़ी रकम

-नोटबंदी के बाद से देश भर के जन धन खातों में जमा होने वाली कुल राशि 64,252.15 करोड़ हो गई है।

-उत्तर प्रदेश इस मामले में सबसे आगे दौड़ रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही जन धन खातों में 10,670 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

-केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल और उसके बाद राजस्थान है।

-यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें यूपी सबसे आगे...

यूपी सबसे आगे

-उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन के 25.58 करोड़ खातों में कि 16 नवंबर तक 64,252 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

-वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10,670 करोड़ की राशि जमा हुई। यहां सबसे अधिक 3.79 करोड़ खाते हैं।

-पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

-राजस्थान के 1.89 करोड़ खातों में 5,345.57 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं।

-बिहार में 2.62 करोड़ जन धन खातों में 4,912.79 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।ई।

-सरकार ने यह भी बताया कि कुल 25.58 करोड़ जन धन खातों में से 5.98 करोड़ खाते जीरो बैलेंस वाले हैं।

-उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी बैंकों ने अपने अधिकारियों से जीरो बैलेंस वाले जन धन खातों में कोई रकम जमा करने का आदेश नहीं दिया है।

zafar

zafar

Next Story