×

Wife Killed Husband: जन्मदिन पर पति नहीं ले गया दुबई और मैरिज एनिवर्सरी पर भी नहीं दिया तोहफा तो नाराज पत्नी ने पति को मार डाला

Wife Killed Husband: पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को रेणुका का जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन दुबई में मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी थी। रेणुका पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 25 Nov 2023 1:33 PM GMT
Husband did not take her to Dubai on her birthday and did not give her a gift even on the marriage anniversary, then the angry wife killed her husband
X

जन्मदिन पर पति नहीं ले गया दुबई और मैरिज एनिवर्सरी पर भी नहीं दिया तोहफा तो नाराज पत्नी ने पति को मार डाला: Photo- Social Media

Wife Killed Husband: जन्मदिन पर पत्नी को दुबई न ले जाना और मैरिज एनिवर्सरी पर तोहफा न दिलाना पति के लिए काफी महंगा साबित हो गया। इससे गुस्साई पत्नी ने पति की जान ले ली। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले की है। पुणे में 38 साल के एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने ही कर दी। पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम निखिल खन्ना (38) है। वह रियल एस्टेट डेवलपर था। हादसा शुक्रवार दोपहर वनवाड़ी इलाके में हुआ।

कई कारणों से पति से नाराज थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मृतक की पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन दुबई में मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी थी। रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।

इसके कुछ दिन बाद रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं की। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार 24 नवंबर को दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बात बढ़ी तो रेणुका ने गुस्से में निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे निखिल की नाक से खून बहना शुरू हो गया और कुछ देर में निखिल बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

इस घटना के बारे में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निखिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने पति को मुक्का मारा था या किसी और चीज से वार किया था। पोस्टमॉटर्म के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि पत्नी को कस्टडी में ले लिया गया है। उसके खिलाफ प्च्ब् की धारा 302 (मर्डर) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story