×

गजब! भईया पति का निधन और भारतरत्न की पौत्री को श्रद्धांजलि, हिल जायेंगे आप

जल्दबाजी में कुछ चैनलों और वेब पोर्टलों ने तारा सिन्हा की मौत की खबर चला दी। खबर क्या चली, शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। सीएम-गवर्नर तक पीछे नहीं रहे। न्यूजट्रैक.कॉम ने खबर से पहले पुष्टि की तो सामने आया कि उनके पति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन हुआ है, न कि तारा सिन्हा का।

SK Gautam
Published on: 31 July 2019 2:16 PM GMT
गजब! भईया पति का निधन और भारतरत्न की पौत्री को श्रद्धांजलि, हिल जायेंगे आप
X

पटना: वह अपने पति के निधन से टूटी थीं, लेकिन अपनी खबर से भी आहत। उसपर मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक का शोक संदेश। शोक संदेश के साथ परिजनों के पास आ रहे कॉल से भी। यह सब कुछ किसी सामान्य आदमी की नहीं, बिहार की वीआईपी तारा सिन्हा के साथ हुआ बुधवार को।

ये भी देखें : सुप्रीम कोर्ट ने 10 फीसदी आरक्षण पर फैसला रखा सुरक्षित, कोई अंतरिम आदेश नहीं

जल्दबाजी में कुछ चैनलों और वेब पोर्टलों ने तारा सिन्हा की मौत की खबर चला दी। खबर क्या चली, शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। सीएम-गवर्नर तक पीछे नहीं रहे। न्यूजट्रैक.कॉम ने खबर से पहले पुष्टि की तो सामने आया कि उनके पति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन हुआ है, न कि तारा सिन्हा का।

देश के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पौत्री और महिला चरखा समिति कदमकुआं की अध्यक्ष डॉ. तारा सिन्हा के पति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा आंख के बड़े डॉक्टर थे। देशरत्न के कारण तारा सिन्हा का नाम तो वैसे ही बड़ा है, उसपर वह निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों के कारण भी बड़ी हस्ती हैं।

बुधवार को उनके निधन की खबर फैली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि वह एक प्रसिद्ध समाजसेवी थीं। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनकी गहरी दिलचस्पी थी और वह सतत प्रयत्नशील भी थीं, जिसके कारण उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

ये भी देखें : केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने का लिया फैसला

न्यूजट्रैक.कॉम ने पुष्टि करनी चाही तो सामने आया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन हुआ है

मुख्यमंत्री ने तारा सिन्हा की आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कर दी। इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया पर आई इन खबरों को जारी करने से पहले न्यूजट्रैक.कॉम ने पुष्टि करनी चाही तो सामने आया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन हुआ है।

डॉ. सिन्हा की पत्नी तारा सिन्हा, भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बड़े बेटे मृत्युंजय प्रसाद और उनकी पत्नी विद्यावती की चौथी बेटी हैं। पति की मौत के कारण टूटी तारा सिन्हा से इस वक्त प्रतिक्रिया नहीं ली गई, लेकिन परिजनों ने बगैर पुष्टि हुए खबर चलाए जाने पर गहरा रोष जताया।

ये भी देखें : मालदीव में यूं छुट्टियां इंजॉय करती नजर आईं सुहाना खान, Photo हुई वायरल

तारा सिन्हा बिहार की बड़ी वीआईपी हैं। पटना में जन्मीं तारा शुरुआत से दिल्ली में पढ़ीं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स और पटना विश्वविद्यालय से एमए और पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद तीन दशक से अधिक समय तक उन्होंने मगध महिला कॉलेज में सेवा दी।

वह लंबे समय से लेखन कार्य से जुड़ी हैं। उन्होंने देशरत्न के पत्रों का संकलन (2 खंडों में) संपादित किया है। हिंदी में उनकी सेवा के लिए वर्ष 1998 में 'महाकवि रुद्र स्मृति पुरस्कार' भी उन्हें मिल चुका है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story