×

हैदराबाद: मदीना चौक पर असदुद्दीन ओवैसी ने फहराया तिरंगा

आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी तिरंगा फहराया। ओवैसी ने हैदराबाद के मदीना चौक पर तिरंगा फहराया। उनके साथ उनके बहुत से समर्थक भी मौजूद रहे।

Roshni Khan
Published on: 15 Aug 2019 7:55 AM GMT
हैदराबाद: मदीना चौक पर असदुद्दीन ओवैसी ने फहराया तिरंगा
X

हैदराबाद: आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी तिरंगा फहराया। ओवैसी ने हैदराबाद के मदीना चौक पर तिरंगा फहराया। उनके साथ उनके बहुत से समर्थक भी मौजूद रहे।

ये भी देखें:SP के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किया झंडारोहण

ओवैसी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। गौरतलब है कि ओवैसी इसी तरह चौक के आसपास अक्सर छोटी सभाओं को भी संबोधित करते हैं और आजादी के जश्न के अवसर पर भी ऐसा दिखा।

जम्मू-कश्मीर के मसले पर हमलावर हैं ओवैसी

कुछ दिनों पहले असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के मसले पर मोदी सरकार पर विवादित टिप्पणियाँ की हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को कमजोर किए जाने को असंवैधानिक बताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कश्मीर से जल्द से जल्द धारा 144 हटनी चाहिए और वहां पर फोन की सुविधा शुरू होनी चाहिए।

ये भी देखें:लखनऊ: नदवा कॉलेज की मुस्लिम छात्रों ने किया झंडारोहण

बुधवार 14 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि देश में आज भी गोडसे की औलादें जिंदा हैं, जो उन्हें गोली भी मार सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने नॉर्थईस्ट राज्यों के कुछ कानूनों का और जमीन खरीदने के मसले पर भी अपनी बात कही थी।

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया देशभर में

आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताओं और आम लोगों ने तिरंगा फहराया। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के लालकिले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।

ये भी देखें:72 साल पहले इस शख्स ने तैयार किया था भारतीय तिरंगे का डिजाइन

उनके अलावा राजनीतिक दलों के प्रमुखों ने अपने-अपने पार्टी मुख्यालयों में तिरंगा फहराया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने-अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story