' गोली मार दूंगा अखिलेश यादव को...' करणी सेना से जुड़े प्रदर्शनकारी ने सपा अध्यक्ष को दे डाली खुलेआम धमकी

प्रदर्शनकारी ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि हमारे पूर्वज महाराणा सांगा जी हमारे पिता समान हैं। क्या हम उनके अपमान को बर्दाश्त करेंगे? अगर कोई हमारे पिता को गाली देगा तो क्या हम चुप रहेंगे? मैं खुद जाकर अखिलेश यादव को गोली मार दूंगा।

Newstrack          -         Network
Published on: 12 April 2025 6:31 PM IST (Updated on: 12 April 2025 6:37 PM IST)
Milkipur By-Election Result 2025
X

Milkipur By-Election Result 2025

Karni Sena Protest: समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में करणी सेना शनिवार को आगरा में जमकर प्रदर्शन किया। महाराणा सांगा की जयंती के दिन आयोजित हुई स्वाभिमान रैली के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने भड़काऊ बयान देते हुए सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी।

प्रदर्शनकारी ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि हमारे पूर्वज महाराणा सांगा जी हमारे पिता समान हैं। क्या हम उनके अपमान को बर्दाश्त करेंगे? अगर कोई हमारे पिता को गाली देगा तो क्या हम चुप रहेंगे? मैं खुद जाकर अखिलेश यादव को गोली मार दूंगा। प्रदर्शनकारी ने आगे कहा कि रामजी लाल सुमन को सांसद पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उसने आगे कहा, ये लोग हमारे पूर्वजों का अपमान करते हैं। हमारे माता-पिता को गाली देते हैं। हम क्यों सुनें उनकी बातें? क्या हम उनका दिया खाते हैं क्या?

हांलाकि, अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक सपा या अखिलेश यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


अखिलेश यादव ने करणी सेना पर कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री ने करणी सेना पर तंज कसते हुये इटावा में कहा, अगर कोई हमारे रामजीलाल सुमन जी, यह हमारे कार्यकर्ता का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े दिखाई देंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story