×

IAS Abhishek Singh: इश्क में मिली बेवफाई तो बने आईएएस, उत्तर प्रदेश के ये हीरो आखिर क्यों रहते हैं चर्चा में

IAS Abhishek Singh: आईएएस अभिषेक सिंह को जब प्यार में बेवफाई मिली तब उन्होंने खुदकुशी करने की सोंची, लेकिन फिर सोंची यूपीएससी की तैयारी की और सफल हो गये।

Jugul Kishor
Published on: 8 Feb 2023 4:37 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2023 4:37 AM GMT)
IAS Abhishek Singh and his wife Durga Shakti Nagpal
X

IAS Abhishek Singh and wife IAS Durga Shakti Nagpal (Photo: Newstrack)

IAS Abhishek Singh: देश में एक धारणा रहती है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद में इंसान बर्बाद हो जाता है या फिर कुछ गलत कदम उठा लेता है। लेकिन ये मामला ऐसा नहीं हैं, यहां दिल टूटने पर एक शख्स ने कोई गलत कदम नहीं उठाया बल्कि उसे अपनी ताकत बनाकर एक इतिहास रच दिया। आज हम इस रिपोर्ट में बात करेंगे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के निवासी आईएएस अभिषेक सिंह की। बताते हैं कि आईएएस अभिषेक सिंह को जब प्यार में बेवफाई मिली तब उन्होने खुदकुशी करने की सोंची, लेकिन फिर ऐसा जोश चढ़ा यूपीएससी की तैयारी की और सफल हो गये। खास बात ये है कि अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह को एक्टिंग का भी शौक है। अभिषेक सिंह को रील में पहली बार बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ 'तूझे भूलना चाहा' गाने में देखा गया था। जिसके बाद में सुर्खियां बटोरने वाली वेबसीरीज दिल्ली क्राइम -2 में भी देखा गया।

प्यार में बेवफाई मिलने के बाद ऐसे बने आईएएस

अभिषेक सिंह जिस समय यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे उस दौरान उनको एक लड़की से प्यार हो गया था। अभिषेक सिंह उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उन्हे प्यार में धोखा मिला। जिसके बाद अभिषेक सिंह डिप्रेशन में चले गये। अभिषेक इतना डिप्रेशन में चले गये थे कि वो अपनी जान देने के बारे में सोचने लगे थे। अभिषेक ने तब बताया कि ब्रेकअप के दर्द उबरने में उन्‍हें एक साल का समय लगा। गर्लफ्रेंड की यादों से छुटकारा पाने के लिए पढ़ाई में खुद को झोंक दिया और 2011 में यूपीएससी की परीक्षा में 94वां रैंक हासिल किया।

आईएएस अभिषेक सिंह की पत्‍नी भी हैं IAS

आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह एक बेहतरीन नौकरशाह हैं। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा देने वाले अभिषेक सिंह ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अपनी ईमानदारी और बहादुरी के लिए जानी जाती हैं।

आईएएस अभिषेक सिंह का परिवार

आईएएस अभिषेक सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा भी कई सदस्य प्रशासनिक सेवा में रहे हैं। अभिषेक के पिता भी आईपीएस अधिकारी रहें, उनकी मां हाउस वाइफ हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद से रिटायर हो चुके हैं। अभिषेक के कई चचेर भाई भी पुलिस में हैं। अभिषेक की पत्नी के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस अधिकारी रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story