×

Loksabha 2024: इंडिया गठबंधन से केजरीवाल नहीं हटे तो जाएंगे जेल, AAP मंत्री आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप

Loksabha Elections: आप की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर आप और इंडिया गठबंधन की बात करीब करीब फाइनल हो गई है। जल्दी सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा की जाती सकती है। केजरीवाल भी यह बात कर चुके हैं।

Viren Singh
Published on: 22 Feb 2024 12:15 PM GMT (Updated on: 22 Feb 2024 12:50 PM GMT)
Lok Sabha Elections
X

Lok Sabha Elections (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का अभी बुगल फूंका भी नहीं है,लेकिन राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा अभी से शुरू हो चुका है। इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इंडिया गठबंधन को नहीं छोड़ते तो उन्हें जेल जाना पड़ा सकता है। उनका कहना है कि पार्टी के नेताओं के पास कुछ मैसेज आए हैं। अरविंद केजरीवाल INDIA गठबंधन नहीं छोड़ेंगे तो उनके पास सीबीआई का का नोटिस आएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेस वार्ता कर लगाए केंद्र सरकार पर आरोप

दरअसल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने वाले भाजपा पर गंभीर आरोप गुरुवार को प्रेस वार्ता कर लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग की बातचीत करीब करीब तय हो गई है। जब से मीडिया में दिल्ली की आप और इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की फाइनल है और कभी भी घोषणा हो सकती की खबरें चल रही हैं। उसके बाद आप नेताओं के आप मैसेज आए हैं कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो आने वाले दो दिनों में सीआरपीसी सेक्शन 41 ए तहत सीबाई और ईडी का नोटिस आएगा और उन्हें गिफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।

हम जेल की धमकी से डरने वाले नहीं

उन्होंने कहा कि आप को धमकी मिल रही है, यदि दिल्ली में आप और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ती है तो बहुत बुरा होगा। मैं भाजपा को यह बताना चाहती हूं कि यह लोकतंत्र है। यहां पर जनता को सरकार चुनने और किसी भी दल के साथ गठबंधन का अधिकार होता है। अगर आपको (केंद्र सरकार) लगाता है कि आप आप नेताओं और केजरीवाल को धमकी देकर डारा सकते हो तो बहुत बड़ी गलती कर रहे हो। हम जेल भेजने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि AAP के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो भी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा। हम देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस को मिल सकती इतनी सीटें

जैसा कि आप की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर आप और इंडिया गठबंधन की बात करीब करीब फाइनल हो गई है। जल्दी सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा की जाती सकती है। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें है। इसमें आप कांग्रेस को तीन सीट दे सकती है, जबकि खुद अपने पास 5 सीट रख सकती है। सूत्रों की मानें तो आप कांग्रेस को दिल्ली में उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली सीट ऑफर कर सकती है, जबकि खुद वह अपने दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली की सीट रख सकती है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, उसके बाद भी पता चलेगा इंडिया गठबंधन और आप कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगा।

केजरीवाल बोले, जल्द होगी घोषणा

इससे पहले मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने भी कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में सीटों के तालमेल के लिए बातचीत ‘अंतिम चरण’ में है और जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा होगी। इसमें काफी देरी हो चुकी है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story