TRENDING TAGS :
PT Usha: केरल में पीटी ऊषा की एकेडमी पर दबंगों का अवैध कब्जा, उड़नपरी ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
PT Usha: महान महिला एथलीट पीटी ऊषा ने केरल के कोझिकोड स्थित उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की है।
PT Usha: देश की महान महिला एथलीट पीटी ऊषा ने केरल के कोझिकोड स्थित उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की है। उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जब से वो राज्यसभा सांसद बनी हैं, केरल में उन पर निजी हमले किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से हस्तक्षेप की गुहार
उनके उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने इस मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दबंग प्रवृति के लोग छात्राओं के कैंपस में घुस जा रहे हैं, ये बच्चियों की सुरक्षा का मामला है। एकेडमी की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने की जानकारी पानागढ पंचायत को भी है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीटी उषा ने बताया कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
2022 में मनोनीत हुई थीं सांसद
मोदी सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 जुलाई 2022 को पीटी उषा को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर मनोनीत किया था। पीटी उषा ने पिछले साल ही इतिहास रचते हुए भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया था।
पय्योली एक्सप्रेस और उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी उषा का जन्म 27 जून 1964 को केरल के एक गरीब परिवार में हुआ था। बचपन से ही खेलकूद के प्रति दीवानगी रखने वाली पीटी ऊषा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें 250 रूपये की छात्रवृत्ति दी थी। आगे चलकर खेल जगत में उन्होंने देश का नाम खूब रौशन किया।
पीटी उर्षा के रिकॉर्ड
पीटी ऊषा ने एशियाई गेम्स में 4 गोल्ड और सात रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 गोल्ड, 6 रजत और 3 कांस्य पदक हैं।