×

IMD Alert: यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना तेज, मौसम विभाग ने जारी की नई चेतावनी

IMD Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Sakshi Singh
Published on: 1 March 2025 3:16 PM IST (Updated on: 1 March 2025 3:25 PM IST)
IMD Update
X

 IMD Update

IMD Update: देश में आने वाले दिनों में मौसम के हाल के बारे में आईएमडी ने अपडेट जारी किया है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर से गुजर रहा है। यह प्रणाली कमजोर पड़ रही है, लेकिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में आंधी-तूफान और सामान्य बारिश की संभावना है। 3 तारीख के आसपास फिर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जबकि पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, बुलंदशहर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की भारी संभावना है।

अयोध्या सबसे ठंडा शहर तो आगरा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश के तापमान की बात करें तो बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ 23.8 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस,आजमगढ़ 29.6 और न्यूनतम 12.5, अयोध्या 27 जबकि न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस, बहराइच 28.6 और 12.2 बलिया 26 और 10.5 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story