×

2018 में 16 लंबे वीकेंड हैं, हम बताते हैं कैसे और कहां करनी है मस्ती

Rishi
Published on: 12 Nov 2017 12:35 PM
2018 में 16 लंबे वीकेंड हैं, हम बताते हैं कैसे और कहां करनी है मस्ती
X

लखनऊ : आने वाला 2018 शानदार होने वाला है। अगले वर्ष में 1-2 नहीं पूरे के पूरे 16 लंबे वाले वीकेंड्स होंगे। तो मम्मी पापा को घुमाइए, बीवी को घुमाइए, बच्चों को घुमाइए बाकी पैसा बचे तो दोस्तों के साथ फिर से लंबी मस्ती पर निकल जाइए। फिर भी कुछ बच जाए तो दोस्तों की दोस्तनियों को भी घुमा लीजिए। ट्रेन से जाइए प्लेन से जाइए या फिर सड़क नापिए। लेकिन मजे खूब लीजिए क्योंकि ये लंबी छुट्टी न मिलेगी दोबारा!

जनवरी

20 जनवरी- शनिवार

21 जनवरी- रविवार

22 जनवरी सोमवार- बसंत पंचमी की छुट्टी

बच्चों के साथ गुजरात में मौज करिए

26 जनवरी- शुक्रवार- गणतंत्र दिवस की छुट्टी

27 जनवरी- शनिवार

28 जनवरी- रविवार

मां बाबू जी को माता रानी के दर्शन के लिए वैष्णों देवी ले जाइए

फरवरी

10 फरवरी- शनिवार

11 फरवरी- रविवार

12 फरवरी सोमवार- ऑफिस से छुट्टी मारनी पड़ेगी साहेब

13 फरवरी- मंगलवार- महाशिवरात्रि की छुट्टी

मम्मी पापा, बीवी बच्चों के साथ इंडिया का दिल मध्य प्रदेश देखो

मार्च

1 मार्च- गुरुवार- होलिका दहन

2 मार्च- शुक्रवार- होली

3 मार्च- शनिवार

4 मार्च- रविवार

मथुरा में लट्ठमार होली का आनंद लें

29 मार्च गुरुवार- महावीर जयंती

30 मार्च शुक्रवार- गुड फ्राइडे

31 मार्च- शनिवार

1 अप्रैल- रविवार

अपनी हनी (बोले तो पत्नी) के साथ फिर से हनीमून का मजा ले लो भाई रिश्ते फिर से जोश में भर जाएंगे

अप्रैल

27 अप्रैल- शुक्रवार- फिर से 1 छुट्टी मार लो मियां

28 अप्रैल- शनिवार

29 अप्रैल- रविवार

30 अप्रैल- बुद्ध पूर्णिमा

1 मई- मजदूर दिवस

दोस्तों के साथ नार्थईस्ट में वो सब करिए जो अभीतक सिर्फ टीवी पर हीरो को करते देखा है

जून

15 जून- शुक्रवार- ईद

16 जून- शनिवार

17 जून- रविवार

अभी भी घूमने से दिल ना भरा हो तो, बच्चों की रजामंदी के बाद कहीं भी निकल जाइए, देश के अंदर या बाहर ये आपको तय करना है

अगस्त

22 अगस्त- बुधवार- बकरीद

23 अगस्त- गुरुवार- 1 दिन की छुट्टी फिर से मारनी है

24 अगस्त- शुक्रवार- ओनम

25 अगस्त- शनिवार

26 अगस्त- रविवार- रक्षाबंधन

अब मौसम इतना औसम है तो बैग पैक कर अपनी उनको ले निकल लो अपनी तलाश में हां! रेनकोट, टार्च और बाकी जरुरत का सामान जरुर ले कर जाना

सितंबर

1 सितंबर- शनिवार

2 सितंबर- रविवार

3 सितंबर- सोमवार- जन्माष्टमी

द्वारिकाधीश की बड्डे है तो उनके सानिध्य में बिताओ मम्मी पापा, दादा दादी आशिर्वाद फ्री में पाओ

13 सितंबर- गुरुवार- गणेश चतुर्थी

14 सितंबर- शुक्रवार- 1 छुट्टी फिर से बनती है

15 सितंबर- शनिवार

16 सितंबर- रविवार

मुंबई बुला रही है

29 सितंबर- शनिवार

30 सितंबर- रविवार

1 अक्टूबर- सोमवार- मूड हो तो 1 छुट्टी फिर से

2 अक्टूबर- मंगलवार- गांधी जयंती

अहिंसा में विश्वास है तो गांधी को उनकी ही जमीन पर नमन कर सकते हैं

अक्टूबर

18 अक्टूबर- गुरुवार- राम नवमी

19 अक्टूबर- शुक्रवार- दशहरा

20 अक्टूबर- शनिवार

21 अक्टूबर- रविवार

कहां जा सकते हैं- बुंदेलखंड में पूरी शिद्दत से दशहरा मनाया जाता है, धार्मिक हो या नहीं ये मायने नहीं रखता लेकिन एक बार जाना तो बनता है

नवंबर

3 नवंबर- शनिवार

4 नवंबर- रविवार

5 नवंबर- सोमवार- धनतेरस

6 नवंबर- मंगलवार- छोटी दिवाली

7 नवंबर- बुधवार- दिवाली

8 नवंबर- गुरुवार- गोवर्धन पूजा

9 नवंबर- शुक्रवार- भाई दूज

10 नवंबर- शनिवार

11 नवंबर- रविवार

इतनी लंबी छुट्टी मिली है तो जहां मन हो जाइए, अमा सब हमी बता दें क्या

दिसंबर

22 दिसंबर- शनिवार

23 दिसंबर- रविवार

24 दिसंबर- सोमवार- बची हो तो 1 छुट्टी ले लो भाई

25 दिसंबर- मंगलवार- क्रिसमस

गोवा बुला रहा है, सीटी बजा रहा है...दोस्तों और उनकी दोस्तनियों के साथ मस्ती मस्ती और सिर्फ मस्ती

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!