×

मुंबई: बारिश से गिरीं दीवारें, 22 की मौत, अगले दो घंटे में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में मध्य रेल लोकल ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। कल रात से ये यातायात रोक दी गयी है।

Vidushi Mishra
Published on: 2 July 2019 4:05 AM GMT
मुंबई: बारिश से गिरीं दीवारें, 22 की मौत, अगले दो घंटे में भारी बारिश की आशंका
X
Mumbai rain

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में मध्य रेल लोकल ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। कल रात से ये यातायात रोक दी गयी है। सायन, कुर्ला, विद्याविहार स्टेशन पर पानी भरा हुआ है। इस कारण ट्रेन की आवाजाही बंद है।

लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बेहाल है। मूसलाधार बारिश से मलाड़ में 13 और पुणे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं रेलवे और हवाई सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। मुंबई में भारी बारिश के चलते 54 उड़ानों का रूट बदला, आसपास के एयरपोर्टों की ओर भेजा गया है।

मुंबई एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया है कि जयपुर-मुंबई फ्लाइट स्पाइसजेट SG-6237 सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय ओवरशूट कर गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

तीसरी घटना मुंबई के कल्याण की है। यहां एक स्कूल की एक दीवार मौत बनकर तीन जिंदगियों पर गिर गई। रात के वक्त हुए हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख प्रकट किया है। बारिश की वजह से हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है। सीएम फडणवीस ने घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है।

यह भी देखें... विजय माल्या प्रत्यर्पण मामला: यूनाइटेड किंगडम में सुनवाई आज

मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से आज मुंबई में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद है। इतना ही नहीं स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से निकलने से मना किया है।

मुंबई नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने एक छोटी अवधि में मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश और इसकी वजह से बनी बाढ़ की हालत के लिए जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। इस साल मानसून विलंब से आया जो कि पिछले 45 साल में सबसे धीमा था।

जबरदस्त बारिश से मुंबई बेहाल

सोमवार सुबह माटुंगा, सायन, दादर, अंधेरी, कुर्ला, बांद्रा और चेंबूर इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। इसके कारण रेलवे ने सोमवार को 13 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया। उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई विमान आधे घंटे की देरी से टेकऑफ कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पालघर में ट्रैक पानी में डूब गया। पालघर में रविवार रात 361 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। दक्षिण मुंबई और बांद्रा-कुर्ला परिसर में वाहनों की रफ्तार कम रही। कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और कामगारों को इस वजह से काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है।

हालत यह है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बीएमसी कमिश्नर के मुताबिक बीते दो दिनों में ही 540 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा है।

यह भी देखें... अमेठी: जिला प्रभारी मंत्री ने माथे से लगाया पुलवामा शहीद जवानों के घटनास्थल की मिट्टी को

भारी बारिश के बाद जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान वहां रनवे के पास मछलियां तैरती दिखाई दीं। यहां कैटफिश मछलियों की भरमार देखकर बहुत से एयरपोर्ट अधिकारी और पायलट हैरान रह गए। रनवे पर मौजूद इन मछलियों में से कुछ तो तीन फीट तक लंबी थीं।

भारतीय मौसम विभाग ने शहर में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मराठवाड़ा तथा विदर्भ के सूखे क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 4 दिनों में यानी 30 जून तक मुंबई शहर (कोलाबा) में 540 मिमी, जबकि उपनगर में (सांताक्रुज) में 505 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story