×

IT Raid On BBC: दिल्ली और मुंबई में BBC के दफ्तर सील, 70 लोगों की टीम खंगाल रही अकाउंट...कर्मचारियों के फोन जब्त

IT Raid On BBC: जानकारी के अनुसार छापे के दौरान कई कर्मचारियों के फ़ोन जब्त कर लिए गए हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 14 Feb 2023 9:42 AM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 9:47 AM GMT)
IT Raid On BBC
X

IT Raid On BBC (Image: Social Media)

IT Raid On BBC: आयकर विभाग ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर को सील कर दिया है। आईटी डिपार्टमेंट ने आज बीबीसी के दोनों दफ्तरों पर छापे मारे थे। छापे के दौरान कई कर्मचारियों के फ़ोन जब्त कर लिए गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बीबीसी ऑफिस पर छापे से संबंधित जानकारी की प्रतीक्षा है। कर्मचारियों को भी दफ्तर छोड़कर जल्दी घर जाने को कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रेड में इनकम टैक्स विभाग के 60 से 70 अधिकारी शामिल हैं। दफ्तर के परिसर से अंदर-बाहर करने पर रोक लगा दी गई है।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बीबीसी के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। लंदन स्थित बीबीसी के मुख्यालय को भारतीय एजेंसी की कार्रवाई के बारे में जानकारी दे दी गई है। इस मामले पर अभी तक न तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और न ही बीबीसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।

बीबीसी के मुंबई दफ्तर पर भी छापा

बीबीसी के दिल्ली दफ्तर के अलावा मुंबई स्थित दफ्तर में भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। ऑफिस को सील कर दिया गया है। फिलहाल वहां से अंदर-बाहर करने की किसी को इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों को फोन जब्त कर उन्हें घर जाने के लिए कहा गया है।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी के चलते मीडिया संस्थान के दिल्ली एवं मुंबई दफ्तरों की छानबीन चल रही है। अधिकारियों ने इसे इनकम टैक्स की टीम का सर्वे बताया है। हालांकि, विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विवादित डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर देखी जा रही कार्रवाई

आयकर विभाग की इस कार्रवाई को गुजरात दंगों पर बीबीसी द्वारा बनाई गई हालिया डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश में खूब बवाल मचा है। केंद्र सरकार और बीजेपी ने इसके जरिए बीबीसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है और इसके प्रसारण को रोक दिया है। वहीं, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल डॉक्यूमेंट्री का समर्थन कर रहे हैं। देश के कई विश्वविद्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो चुका है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है।

आईटी रेड पर कांग्रेस ने बोला हमला

बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

वहीं, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी की खबर है। अप्रत्याशित


Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story