2024 India Alliance Face: राहुल गांधी, ममता बनर्जी या अरविंद केजरीवाल विपक्ष का चेहरा कौन? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

2024 India Alliance Face: इंडिया गठबंधन के लिए सबसे उपयुक्त चेहरो को लेकर करवाए गए सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

Jugul Kishor
Published on: 14 Sep 2023 8:25 AM GMT
2024 India Alliance Face
X

2024 India Alliance Face (Social Media)

2024 India Alliance Face: देश में सभी राजनीतिक पार्टियों ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, विपक्ष जहां पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी में है। इसीलिए विपक्ष की कुल 28 पार्टियों ने एनडीए से मुकाबला करने के लिए INDIA नाम का गठबंधन बनाया है। विपक्ष की ओर से अब तक तीन बैठकें की जा चुकी है, लेकिन इंडिया अलायंस का नेतृत्व कौन करेगा, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि इस गठबंधन ने कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया है। जो चुनाव संबंधी रणनीति पर काम करेगी। इस बीच इंडिया गठबंधन के लिए सबसे उपयुक्त चेहरों को लेकर करवाए गए सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

सर्वे में लोगों से सवाल किया गया कि 2024 में विपक्ष का चेहरा कौन होगा? इंडिया गठबंधन को नेतृत्व करने करने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त कौन है। इन सवालों पर 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि विपक्ष को लीड करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपयुक्त हैं। जबकि इसी सवाल को लेकर जनवरी 2023 में करवाए सर्वे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 फीसदी वोट मिले थे। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सबसे ज्यादा 24 फीसदी लोगों पसंद किया था। जनवरी 2023 वाले सर्वे में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 20 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थी।

2024 के लिए विपक्ष का चेहरा कौन?

अगस्त 2023 में एक बार फिर सर्वे करवाया गया है। सवाल किया गया है कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा कौन है। इस बार जो जनता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पसंद किया है। राहुल गांधी 24 फीसदी वोटों के साथ एक नंबर पर आ गए हैं। जबकि इस सर्वे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम ममता बनर्जी को 15 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें की उपरोक्त सर्वे इंडिया टुडे सी-वोटर मूड ऑफ द नेशन का है, जिसे 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच जनता के बीच जाकर करवाया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story