×

आतंक के खिलाफ भारत के साथ ब्रिटेन, मिलकर लड़ेंगे दोनों देश

suman
Published on: 25 Jan 2021 3:32 PM GMT
आतंक के खिलाफ भारत के साथ ब्रिटेन, मिलकर लड़ेंगे दोनों देश
X
क्षेत्र आतंकी गतिविधि के लिए नहीं इस्तेमाल होना चाहिए।  आतंक की समाप्ति को लेकर कई विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इनमें अतिवाद को रोकने, आतंक की वित्तीय व्यवस्था तोड़ने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। 

नई दिल्ली : वैश्विक स्तर पर किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि पर भारत और यूनाइटेड किंगडम एक साथ खड़े हैं। दोनों देशों ने आतंक की आलोचना की है। आतंक की रोकथाम के लिए भारत-यूके ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक 21-22 जनवरी को संपन्न हो गई। बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत-यूके ने दक्षिण एशिया में आतंक के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है।

आतंकी समूहों से खतरे को लेकर भी समीक्षा

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और यूके ने यूनाइटेड नेशंस द्वारा सुझाए गए आतंकी समूहों से खतरे को लेकर भी समीक्षा की है। दोनों देशों ने एकदम साफ तरीके से कहा है कि दुनिया का कोई भी क्षेत्र आतंकी गतिविधि के लिए नहीं इस्तेमाल होना चाहिए। आतंक की समाप्ति को लेकर कई विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इनमें अतिवाद को रोकने, आतंक की वित्तीय व्यवस्था तोड़ने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

यह पढ़ें...सिनेमाहॉल का टिकट 10 रुपए: 26 जनवरी को मिलेगा ऑफर, दिखाई जाएंगी ये फिल्में

कोविड-19 महामारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी देश को अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के बढ़ाने के लिए नहीं होने देना चाहिए। बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान आतंक के खिलाफ अभियान पर भी चर्चा हुई। बता दे कि पिछले एक साथ में कोरोना ने लाखों लोगों की जान ले ली है। पूरी दुनिया में ये आकड़ा करोड़ों पार गया है। भारत और यूके भी इससे अछूते नही रहे हैँ।

UK

यह पढ़ें...किसान आंदोलन: किसानों का बड़ा ऐलान, बजट वाले दिन संसद की ओर करेंगे कूच

यूके के नए उच्चायुक्त

बता दें कि दो दिन पहले ही भारत में यूके के नए उच्चायुक्त ने अपना कार्यभार संभाला है। दिल्ली आने के बाद अपने वीडियो संदेश में एलेक्स ने कहा है कि मुझे अपने नए घर दिल्ली में आपसे बातचीत करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने भारत और यूके के बीच का सहयोग का जिक्र ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका वैक्सीन के संदर्भ में किया। उन्होंने क्लाइमेट चेंज के लिए काम करने को भारत और यूके की साझा जिम्मेदारी बताया है।

suman

suman

Next Story