National Space Day: भारत मना रहा आज अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, खास मौके पर चांद से भी आईं दुर्लभ तस्वीरें, PM ने दी बधाई

National Space Day: भारत के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से देश वासियों को बधाई दी है और साथ ही, उस दिन की उपलब्धि पर दो मिनट का एक वीडियो पर भी शेयर किया है।

Viren Singh
Published on: 23 Aug 2024 5:24 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2024 5:25 AM GMT)
first National Space Day
X

first National Space Day (सोशल मीडिया) 

National Space Day: ‘चांद मामा’ के घर भारत को पहुंचे हुए एक साल पूरे हो गए हैं। अर्थात भारत के सबसे बड़े अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 के चांद पर गए एक साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य पर भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के तमाम नेता और गणमान्य लोग इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं तो वहीं, चांद पर रहते हुए एक साल पूरे करने पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर वहां की कुछ बेहद रोचक तस्वीरें भेज कर देश में मनाए जा रहे पहला नेशनल स्पेस डे को और भी खासा बना दिया। देश भर के लोगों पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी देश वासियों को बधाई

भारत के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से देश वासियों को बधाई दी है और साथ ही, उस दिन की उपलब्धि पर दो मिनट का एक वीडियो पर भी शेयर किया है। आप इस वीडियो के माध्यम से उस दिन की इसको की ऐतिहासिक उपलब्धि का फिर साक्षी बन सकते हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और हम आने वाले समय में और भी अधिक करेंगे। पीएम मोदी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी।

आज ही के दिन चांद पर उतरा था भारत

दरअसल, आज ही की तारीख को भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब चंद्रयान-3 लैंडर ने चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत को यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना दिया। इसको द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था, इसलिए भारत आज अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस माना रहा है। पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम "चाँद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा" है।

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की तस्वीरें

पिछले साल 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग की थी। भारत ने इस जगह का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रहा। पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इसरो इस सफलता को रेखांकित करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर इसरो ने लिखा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story