×

लद्दाख में भारतीय फौज पर पत्थरबाजी की घटना से चीन का इनकार

Gagan D Mishra
Published on: 16 Aug 2017 11:53 AM GMT
लद्दाख में भारतीय फौज पर पत्थरबाजी की घटना से चीन का इनकार
X

नई दिल्ली: सिक्किम के डोकलाम का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत और चीन के बीच तनातनी बरकरार है। लद्दाख के पांगोंग झील के पास सीमा पर चीनी सैनिको द्वारा भारतीय फ़ौज पर पत्थर फेंकने के मामले में अब चीन ने घटना होने से इनकार किया है। भारत सरकार पहले ही ऐसे कोई भी घटना न होने की बात कह चुकी है।

लद्दाख के पास सीमावर्ती इलाके में चीन के सैनिको द्वारा भारतीय फ़ौज पर पत्थर फेंकने के मामले में भारतीय रक्षा मंत्रालय के घटना से इंकार करने के बाद अब चीन ने कहा कि उसे लद्दाख क्षेत्र में अपनी सेना और भारतीय जवानों के बीच हुई झड़प के बारे में जानकारी नहीं है। चीन ने यह भी कहा कि उसके सीमावर्ती जवान हमेशा वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे चीनी क्षेत्र में गश्त करते रहते हैं।

यह भी पढ़े...रक्षा मंत्रालय: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ टकराव की खबरें झूठीं

दरअसल, लद्दाख में पांगोंग झील के पास चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास किया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों की कोशिश को नाकाम कर दिया। जब चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सैनिक ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हो गए, तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद भारतीय जवानों ने तत्काल जवाब देते हुए चीनी सैनिकों पर पथराव किया।

इस घटना में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें आईं और रस्मी बैनर ड्रिल के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

यह भी पढ़े...दलाई लामा का बोत्सवाना दौरा रद्द होने के बाद चीन के सुर बदले

सीमा पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बारे में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इनकार किया था। एक दिन बाद चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, मुझे उस घटना बारे में जानकारी नहीं है। चीन के जवान सीमा पर हमेशा शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने कहा, हम हमेशा वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे चीनी क्षेत्र में गश्त करते हैं। हम भारत से वास्तविक नियंत्रण रेखा का पालन करने का आग्रह करते हैं।

भारत के लद्दाख क्षेत्र में हुई इस घटना को सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। डोकलाम में जारी गतिरोध को दो महीने पूरे हो गए।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story