×

2018 तक फ्रांस और ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था:CEBR

भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है।सेंटर फॉर इकनॉमिक ऐंड बिजनस रिसर्च(CEBR) वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2018 की रिपोर्ट में

Anoop Ojha
Published on: 27 Dec 2017 7:15 AM GMT
2018 तक फ्रांस और ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था:CEBR
X
2018 तक फ्रांस और ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था:CEBR

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है।सेंटर फॉर इकनॉमिक ऐंड बिजनस रिसर्च(CEBR) वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2018 की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारत अगले वर्ष 2018 तक फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जायेगा।

ऊर्जा एवं तकनीक के सस्ते साधनों के चलते विश्व की अर्थव्यवस्था में तेज़ी का अनुमान है। भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार भी इसी का हिस्सा है। CEBR के अनुसार आने वाले 15 वर्षों में दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एशियाई मुल्कों का वर्चस्व होगा।

CEBR के डेप्युटी चेयरमैन डगलस मैक विलियम्स ने बताया, ‘ अस्थायी रुकावटों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 तक फ्रांस और ब्रिटेन से आगे निकल जाएगी। डॉलर में गणना कि जाये तो दोनों मुल्कों को पीछे छोड़ते हुए विश्व कि पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।’

हालांकि, मैक विलियम्स ने यह स्वीकार किया है कि नोटबंदी और जीएसटी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास गति कुछ मंद अवश्य पड़ी है।

CEBR के अनुसार , 'चीन 2032 तक अमेरिका को पीछे छोड़ कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन सकता है।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि,‘ डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों का व्यापारिक गतिविधियों पर उतना असर नहीं पड़ा जितनी आशंका व्यक्त की जा रही थी।। इसलिए अभी अमेरिका कुछ वर्ष और दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था रहेगा।’

वहीं, तेल की गिरती कीमतों और ऊर्जा क्षेत्र पर अत्यधिक निर्भरता के कारण रूस की अर्थव्यवस्था भी पिछड़ती नजर आ रही है। 2032 तक रूस 6 पायदान गिरकर दुनिया की 17वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। वहीं ब्रिटेन भी ब्रेक्जिट के प्रभाव से उभर कर 2020 तक फ्रांस को पछाड़ देगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story