भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश, लेकिन सूची में 11वें पायदान पर

खबर के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने की उपभोक्ता देश है। पहले स्थान पर चीन है। देश में वर्ष 2017 में हर महीने औसतन 75 टन सोने का आयात हुआ है, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 48 टन रहा है। वहीं, बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में सितंबर महीने में सोने का आयात 31 फीसदी बढ़ा है। वहीं, आपको यह जानकार हैरानी होगी इंटरनेशनल फाइनेंशियल स्टैटिस्टिक्स की वर्ल्ड ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग नवंबर 2017 की सूची में भारत के कुल रिजर्व में से महज 5.7 फीसद सोने का रिजर्व है।

priyankajoshi
Published on: 5 Nov 2017 8:18 AM GMT
भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश, लेकिन सूची में 11वें पायदान पर
X

नई दिल्ली: भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश भले है लेकिन इंटरनेशनल फाइनेंशियल स्टैटिस्टिक्स की वर्ल्ड ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग की सूची में 11वें स्थान पर है।

देश में कुल गोल्ड रिजर्व 557.8 टन है, जो कि कुल रिजर्व का 5.7 फीसदी है। इस लिस्ट में चीन और भारत के बीच रूस, स्विट्जरलैंड, जापान और नीदरलैंड जैसे देश हैं। चीन और भारत के गोल्ड में 1285 टन सोने का अंतर है।

खबर के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने की उपभोक्ता देश है। पहले स्थान पर चीन है। देश में वर्ष 2017 में हर महीने औसतन 75 टन सोने का आयात हुआ है, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 48 टन रहा है। वहीं, बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में सितंबर महीने में सोने का आयात 31 फीसदी बढ़ा है। वहीं, आपको यह जानकार हैरानी होगी इंटरनेशनल फाइनेंशियल स्टैटिस्टिक्स की वर्ल्ड ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग नवंबर 2017 की सूची में भारत के कुल रिजर्व में से महज 5.7 फीसद सोने का रिजर्व है।

चीन और अमेरिका में बड़ा अंतर

चीन और अमेरिका के बीच गोल्ड रिजर्व के पैमाने पर भारी अंतर है। जहां एक ओर चीन जिसे दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश माना जाता है उसके पास मात्र 1842.6 टन गोल्ड रिजर्व है वहीं दूसरी तरफ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के पास 8133.5 टन का गोल्ड रिजर्व है। यानी कि अमेरिका और चीन में 6192 टन सोने का अंतर है। अमेरिका का गोल्ड रिजर्व कुल रिजर्व का 74.7 फीसदी है। वहीं, चीन का गोल्ड रिजर्व कुल रिजर्व का 2.4 फीसदी है। इस तरह चीन इस सूची में छठे स्थान पर है।

इन-इन लिस्टों में हैं देश

इस सूची में जहां अमेरिका 8133.5 टन सोने के रिजर्व के साथ पहले स्थान पर है वहीं, 612.5 टन सोने के रिजर्व के साथ नीदरलैंड इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। नीदरलैंड का गोल्ड रिजर्व कुल रिजर्व का 66 फीसदी है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर जर्मनी 3373.7 टन, आईएमएफ 2814 टन के साथ तीसरे, इटली 2451 टन के साथ चौथे, फ्रांस 2435 टन के साथ पांचवें, चीन 1842.6 टन के साथ छठे, रूस 1778 टन के साथ सातवें, स्विट्जरलैंड 1040 टन के साथ आठवें, जापान 765 टन के साथ नौवें और नीदरलैंड 612.5 टन के साथ दसवें स्थान पर है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story