×

भारत के रहस्यमयी मंदिर: जो माने जाते हैं सबसे चमत्कारी, आइये जाने इनके बारे में

भारत में असम का कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर को तांत्रिको व अघोड़ियों का गढ़ माना जाता है। इस मंदिर को लेकर कई रहस्मयी बाते सामने आती है।

Newstrack
Published on: 14 March 2021 10:18 AM GMT
भारत के रहस्यमयी मंदिर: जो माने जाते हैं सबसे चमत्कारी, आइये जाने इनके बारे में
X
भारत के रहस्यमयी मंदिर: जो माने जाते हैं सबसे चमत्कारी, आइये जाने इनके बारे में photos (social media)

लखनऊ : भारत में हजारों की संख्या में कई सैकड़ों मंदिर हैं जो अपनी कई खूबियों के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ भारत में कई ऐसे रहस्मयी मंदिर भी हैं जिनके रहस्य पूरे देशभर में काफी प्रसिद्ध हैं। जिनका संबन्ध कई रोचक कथाओं से जुड़ा हुआ है। आज भारत के इन्हीं चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानते हैं।

कामाख्या मंदिर

भारत में असम का कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर को तांत्रिको व अघोड़ियों का गढ़ माना जाता है। इस मंदिर को लेकर कई रहस्मयी बाते सामने आती है। कहा जाता है कि कामाख्या मंदिर में कोई देवी की मूर्ति नहीं दिखाई देती है बल्कि इस मंदिर में माता सती की योनि की पूजा होती है।

kamakhya

माना जाता है कि भगवान शिव का देवी सती के प्रति मोह भंग करने के लिए भगवान विष्णु ने अपने चक्र से देवी सती के 51 भाग किए थे। इस जगह पर देवी सती की योनि गिरी थी। जिस वजह से यहां यह शक्तिपीठ बना। आपको बता दें कि जिस - जिस जगह माता सती का शरीर का भाग गिरा वहां एक शक्तिपीठ बन गया।

केदारनाथ मंदिर

Kedarnath_Temple

उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर जो देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। इस मंदिर के कई रहस्य देश को काफी अचंभित देते हैं। बताया जाता है कि केदारनाथ का यह मंदिर 400 सालों तक बर्फ में दबा रहा। इस केदारनाथ धाम में करीब 22 हजार फुट ऊंचा केदार, 21 हजार 600 फुट ऊंचा खर्चकुंड और 22 हजार 700 फुट ऊंचा भरतकुंड का पहाड़ स्थित है और दूसरी ओर पांच नदियों का संगम स्थित है। इस मंदिर के रहस्य पूरे देश भर में प्रसिद्ध हैं।

Kamakhya-Devi-Temple

ये भी पढ़े...बैंकों की बड़ी हड़ताल: पूरे दो दिन कामकाज रहेगा प्रभावित, अभी निपटा लें जरूरी काम

पुरी जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा में स्थित पुरी जगन्नाथ मंदिर की कई मान्यताएं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि देश का ऐसा अनोखा मंदिर है जिसमें भगवान की मूर्तियां कांड की बनी हुई हैं। इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बालभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की मूर्तियां हैं जो लकड़ियों की नक्काशी से बनी हुई है।

puri jagannath

कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु चारों धाम की यात्रा कर रहे थे तब पुरी में इन्होंने भोजन किया था। मंदिर से जुड़ी कई मान्यता है जब भगवान कृष्ण ने अपनी देह का त्याग किया था तब उनके एक शरीर को छोड़कर सारा शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया था। कहा जाता है भगवान कृष्ण का दिल जिंदा इंसान की तरह धड़कता रहा। आज भी यह दिल भगवान जगन्नाथ की लकड़ियों की मूर्तियों में सुरक्षित है।

ये भी पढ़े....लॉकडाउन मंगलवार से! उद्धाव सरकार करेगी बड़ा एलान, मुंबई में प्रतिबंध संभव

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story