×

भारत ने 137 चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोला

केंद्र सरकार द्वारा हाल में देश की 137 चोटियों पर पर्वतारोहण की मंजूरी देने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल इन 137 चोटियों में से 24 चोटियां सिक्किम में हैं और इसमें कंचनजंघा भी शामिल है, जिसे सिक्किम के लोग देवता मानते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Aug 2019 11:19 AM GMT
भारत ने 137 चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोला
X
भारत ने १३७ चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोला

नीलमणि लाल

लखनऊ : केंद्र सरकार द्वारा हाल में देश की 137 चोटियों पर पर्वतारोहण की मंजूरी देने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल इन 137 चोटियों में से 24 चोटियां सिक्किम में हैं और इसमें कंचनजंघा भी शामिल है, जिसे सिक्किम के लोग देवता मानते हैं।

सिक्किम सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह राज्य के 24 पहाड़ों को पर्वतारोहियों के लिए खोलने की अधिसचूना वापस ले। राज्य की चोटियों को यहां के लोग बहुत पवित्र मानते हैं और इनकी पूजा की जाती है।

यह भी देखें... सुन ले पाकिस्तान! भारत नहीं अकेला, जंग में ये देश भी देगा साथ

केंद्र के फैसले की मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने भी आलोचना की है और सरकार से अधिसूचना वापस लेने का आग्रह किया है। विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने भी केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ आवाज उठाई है।

कंचनजंघा

सिक्किम सरकार ने २००१ में कानून बना कर कंचनजंघा समेत कई चोटियों पर पर्वतारोहण प्रतिबंधित कर दिया था।

केंद्र सरकार ने जिन चोटियों पर पर्वतारोहण की मंजूरी दी है उनमें सिक्किम में स्थित कंचनजंघा (८५९८ मीटर), नेपाल पीक (७१६८ मीटर), उत्तराखंड स्थित गरुड़ पर्वत (६५०४ मीटर), पूर्बी दूनागिरी (६४८९ मीटर), जम्मू कश्मीर स्थित माउंट कैलाश (६४०० मीटर) व हिमाचल प्रदेश स्थित मुलकिला (६५१७ मीटर)। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार इन चोटियों पर विदेशी नागरिक पर्वतारोहण वीजा ले कर जा सकते हैं।

यह भी देखें... अलर्ट पर सेना- बौखलाए पाकिस्तान ने बताया युद्ध का समय

कंचनजंघा पर अब भी नहीं जा पाएंगे पर्वतारोही

केंद्र ने भले ही कंचनजंघा पर पर्वतारोहण की इजाजत दे दी है लेकिन पर्वतारोही अब भी वहां नहीं जा पाएंगे, क्योंकि पर्वतारोहण का परमिट इंडियन माउंटेनेरिंग फेडरेशन (आईएमएफ) ही जारी करता है और उसने साफ कहा है कि वह कंचनजंघा के लिए परमिट जारी नहीं करेगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story