×

India-Pak Love Story: क्यों भारत से गिड़गिड़ा रही पाकिस्तानी महिला, प्यार की इतनी कठोर सजा, मुल्क वापस गई तो काट दी जाएगी

India-Pakistan Seema Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को कोर्ट से ज़मानत मिल गयी है लेकिन उसकी मुश्किलें अभी ख़त्म नहीं हुईं हैं। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Shweta Shrivastava
Published on: 9 July 2023 2:16 AM GMT

Seema Sachin Love Story: कुछ दिन पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने नोएडा पुलिस की नींद उड़ा दी थी। वहीँ अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल एक पाकिस्तानी महिला जिसका नाम सीमा हैदर है वो अपने मुल्क पकिस्तान से भागकर भारत आ गयी थी वो भी अपने प्यार सचिन को पाने की चाह में। फिलहाल उसे अब इस मामले में बेल तो मिल गयी है लेकिन अब वो भारत के सामने गिड़गिड़ा रही है कि उसे वापस पकिस्तान न भेजा जाये। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

भारत के सामने गिड़गिड़ा रही पाकिस्तानी महिला

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को कोर्ट से ज़मानत मिल गयी है लेकिन उसकी मुश्किलें अभी ख़त्म नहीं हुईं हैं। वो अब पूरी तरह हिन्दू बन गयी है और उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो पूजा करती नज़र आ रही है। वहीँ आपको बता दें अपने मुल्क वापस लौटने की बात पर उसका कहना है कि वो भारत में मरना पसंद करेगी लेकिन अपने देश वापस नहीं जाना चाहती। इतना ही नहीं सीमा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील करी है कि उसे भारत में ही रहने दिया जाये।

सीमा और सचिन की ये सरहद पार प्रेम कहानी इस समय सुर्खियों में है। पबजी खेलते खेलते सचिन के प्यार में पड़ने के बाद सीमा अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हो गयी साथ ही वो अपने चार बच्चों को भी लेकर आई है। फिलहाल दोनों की ये लव स्टोरी काफी दिलचस्प है और हर तरफ ट्रेंड भी कर रही है।

पाकिस्तान वापस लौटने से डर रही सीमा

पुलिस को जानकारी मिलते ही वो तुरंत एक्शन में आई और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कोर्ट में सीमा की पेशी हुई जिसमे उसे बेल देकर रिहा कर दिया गया। लेकिन अब वो अपने देश पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती उसे डर है कि उसके साथ पाकिस्तान में बहुत बुरा सुलूक हो सकता है और अब वो अपनी आगे की ज़िन्दगी सचिन की पत्नी और भारत की नागरिक बनकर बिताना चाहती है। मीडिया से बात करते समय सीमा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करी कि उसे वापस पकिस्तान न भेजा जाये और भारत में रहने की अनुमति दी जाये। उसका कहना है कि अगर वो वापस पकिस्तान गयी तो उसे पत्थर मार मार उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसलिए वो भारत में ही मरना पसंद करेगी लेकिन लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएगी।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story